एक्ट्रेस मधु, जो फूल और कांटे और रोजा जैसी फिल्मों से पहचान बना चुकी हैं. उन्होंने हाल ही में धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह के बारे में अपनी बदलती सोच का जिक्र किया. हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में मधू ने कुबूल किया कि वह शुरुआती दिनों में रणवीर सिंह की फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री से कन्वींस नहीं थीं. उन्होंने कुबूल किया कि धुरंधर एक्टर के डेब्यू पर जो हाइप था वो उन्होंने मिस कर दिया और जब वह इंडस्ट्री में आए तो उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया और सोचा कि वह बस ठीकठाक एक्टर हैं. हालांकि उनके काम को देखने के बाद उनकी सोच बिल्कुल बदल गई. इतना ही नहीं मधु ने बताया कि वह उन क्रिटिक्स में से एक थीं, जिन्होंने उनके फैशन पर सवाल उठाए.
रणवीर सिंह के अजीब कपड़ों पर हंसती थीं मधू
मधु ने कहा, 'मैंने उनके कपड़े पहनने के तरीके की आलोचना की. कभी कभी वह पीले पैंट, कभी कभी स्कर्ट. उन्होंने इंडस्ट्री की सोच को तोड़ा. लोगों ने उनका मजाक उड़ाया, मीम बनाए और उन पर हंसे. लेकिन उन्होंने इसकी बिल्कुल भी परवाह नहीं की. वह काम करते रहे, जिसे वह सही समझते थे. एक्ट्रेस मधु ने बताया कि वह लोगों की सोच को इगनोर करते थे. इसीलिए उन्हें इसका फायदा हुआ. '
ये भी पढे़ं- एकता कपूर का करोड़ों में हैं नेटवर्थ, कहलाती हैं टीवी की शोमैन, तीन दशक से करती हैं राज
रणवीर सिंह की बड़ी फैन बनीं मधु
आगे उन्होंने कहा, 'उन्होंने (रणवीर सिंह) ने कभी किसी की सोच की परवाह नहीं की. जब लोग हम पर हंसते हैं तो खुद को बदल देते हैं. हम उसमें फिट होने की कोशिश करते हैं. रणवीर कभी फिट नहीं हुए. आज वह स्टाइल आइकन कहलाते हैं और बेस्ट एक्टर्स में से एक हैं. आज वही लोग जो उन पर हंसते थे उनके सबसे बड़े फैन बन गए हैं, जिनमें मैं भी हूं.'
रणवीर सिंह से मुलाकात का किया जिक्र
एक्ट्रेस मधु ने रणवीर सिंह से मुलाकात का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि एक अवॉर्ड शो के दौरान एक्टर रणवीर सिंह ने स्टेज पर उनके लिए गाया और इसके बाद वह उनकी ज्यादा तारीफ करने लगीं. उन्होंने बताया कि जब रणवीर सिंह जैसा कोई एक्टर किसी को खास महसूस कराने के लिए खास कोशिश करता है तो यह बहुत मायने रखता है. उन्होंने कहा कि उस रात उनकी नजर में वह और भी बड़े सुपरस्टार बन गए और भविष्य में उनके साथ काम करने की जबरदस्त इच्छा जाहिर करते हुए उन्हें 'बेहद शानदार' बताया.
एक्ट्रेस मधु के बारे में
एक्ट्रेस मधु 90 के दशक में बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं, जिन्होंने फिल्मी दुनिया में वापसी की है. वह 2025 में कनप्पा में पन्नग्गा के रोल में नजर आई थीं. इसके अलावा उनकी गवर्नर द साइलेंट सेवियर में 12 जून 2026 को रिलीज हुई फिल्म में नजर आई.
ये भी पढ़ें- दूरदर्शन के दर्शकों ने बनाया एक्टर को परमानेंट, जिसका शक्तिमान में था 4 एपिसोड का रोल, बोला- वह एपिसोड हिट था