साउथ के पॉपुलर एक्टर की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

संतोष के.नायर मलयालम सिनेमा के जाने-माने एक्टर थे. उन्होंने विलेन हीरो और कॉमेडी से सजे किरदारों  में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. उनका फिल्मी सफर 1980 के दशक में शुरू हुआ था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
एक्टर संतोष नायर का निधन
Social Media
नई दिल्ली:

केरल के पथनमथिट्टा जिले में मंगलवार (5 मई) सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पॉपुलर मलयालम एक्टर संतोष के.नायर की मौत हो गई. इस हादसे में उनकी पत्नी राजलक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. दुर्घटना आदूर के पास पीठुसेरी में एमसी रोड पर हुई, जब उनके इनोवा कार और एक ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे के बाद संतोष को बचाया नहीं जा सका, जबकि उनकी पत्नी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

संतोष के.नायर मलयालम सिनेमा के जाने-माने एक्टर थे. उन्होंने विलेन हीरो और कॉमेडी से सजे किरदारों  में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. उनका फिल्मी सफर 1980 के दशक में शुरू हुआ था और वे दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर रहे. उनके निधन की यह खबर मलयालम फिल्म जगत में शोक की लहर पैदा कर गई है. उनके साथी कलाकार और फैन्स सोशल मीडिया पर संतोष के निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं.

Featured Video Of The Day
वक्फ विवाद पर गरमाई बहस! शिवम त्यागी vs मुस्लिम स्कॉलर
Topics mentioned in this article
Actor Santhosh Nayar
Death
Malayalam Actor
Santhosh K Nayar
Santosh K Nair Death
Wife Name
Malayalam Actor Death News
Celebrity Death
Kerala News Today
Actor Dies Accident India
Serial Actor Death
Santhosh Nayar Films
Serials
Latest
Info
Kerala News
Updates