'देखने वाले का कलेजा कांप जाए'- तो इसलिए धुरंधर 2 में बहन वाले सीन को बनाया बेहद क्रूर, एक्शन डायरेक्टर का खुलासा

हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म के एक्शन डायरेक्टर एजाज गुलाब ने खुलासा किया कि इस पूरे सीक्वेंस को किस सोच के साथ डिजाइन किया गया था और रणवीर सिंह को क्या खास हिदायत दी गई थी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
'देखने वाले का कलेजा कांप जाए'- तो इसलिए धुरंधर 2 में बहन वाले सीन को बनाया बेहद क्रूर

धुरंधर 2 रिलीज हो चुकी है और इसके शुरुआती एक्शन सीक्वेंस ने दर्शकों के बीच एक अलग ही दहशत पैदा कर दी है. इस सीन में दिखाई गई ब्रूटालिटी और गुस्से के पीछे फिल्म के निर्देशक आदित्य धर का एक बहुत ही गहरा और गंभीर विजन था. हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म के एक्शन डायरेक्टर एजाज गुलाब ने खुलासा किया कि इस पूरे सीक्वेंस को किस सोच के साथ डिजाइन किया गया था और रणवीर सिंह को क्या खास हिदायत दी गई थी.

ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 के क्लाइमेक्स के लिए आदित्य धर ने की दिन-रात मेहनत, इतने दिन में शूट हुआ एक्शन सीक्वेंस


डायरेक्टर का वो ब्रीफ जिसने बदल दिया एक्शन का अंदाज

फिल्म के एक्शन डायरेक्टर एजाज गुलाब ने बताया कि निर्देशक आदित्य धर इस सीन के जरिए सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि एक सख्त संदेश देना चाहते थे. उनका ब्रीफ बहुत क्लियर था. आदित्य धर का कहना था, “ऐसा सीक्वेंस होना चाहिए कि जब लोग देखें, तो कोई भी आदमी किसी की बहन पर हाथ डालने की कोशिश न कर पाए.” डायरेक्टर चाहते थे कि सीन में इतनी ब्रूटालिटी नजर आए कि देखने वाले का कलेजा कांप जाए. उनका मकसद एक आर्मी मैन के उस असली गुस्से को पर्दे पर उतारना था, जो अपनी बहन के साथ हुई बदसलूकी का बदला ले रहा है.

रणवीर सिंह का आर्मी मैन अवतार और स्टाइल

इस सीक्वेंस में रणवीर सिंह का एक अलग ही रूप देखने को मिला है. एक्शन डायरेक्टर एजाज़ गुलाब के मुताबिक, रणवीर ने एक यंग आर्मी ऑफिसर के किरदार को इतनी बखूबी से निभाया है कि उनके मूव्स बाकी एक्शन फिल्मों से बिल्कुल अलग लगते हैं. उनका गन पकड़ने का तरीका, उनका चलना और दुश्मनों पर टूट पड़ना—इन सब चीजों में उन्होंने एक खास स्टाइल को बरकरार रखा है. एजाज गुलाब के अनुसार, रणवीर सिंह ने निर्देशक आदित्य धर के उस ब्रीफ को पूरी तरह पकड़ कर रखा, जिसमें एक फौजी का गुस्सा और अनुशासन दोनों झलकने चाहिए थे.

Advertisement

दालान से लेकर खेतों तक: हर मौत थी पहले से तय

एजाज़ गुलाब ने बताया कि यह पूरा एक्शन सीक्वेंस बेहद बारीकी से प्री-प्लान किया गया था. उन्होंने पहले से ही विजुअल लेआउट तैयार कर लिया था कि कौन कहां से गिरेगा और कैसे मरेगा. चाहे वह घर के अंदर का हिस्सा हो या बाहर का दालान, हर चीज पहले से डिसाइड थी. उन्होंने बताया, “कौन ऊपर से कैसे गिरेगा, फर्स्ट फ्लोर पे कौन गिरेगा, ग्राउंड फ्लोर पे कौन गिरेगा… जैसे खेतों में हल चलाते हैं, वैसे ही दालान में एक बंदा दूसरे के ऊपर जाकर गिरता है.”


रणवीर सिंह ने बिना कहे की सबसे ज्यादा रिहर्सल

इंटरव्यू में जब एक्शन डायरेक्टर एजाज़ गुलाब से पूछा गया कि धुरंधर 2 में सबसे ज्यादा रिहर्सल्स बिना कहे कौन करता था, तो उन्होंने साफ जवाब दिया—रणवीर सिंह. एजाज़ गुलाब ने कहा, “रणवीर सिंह. रणवीर सिंह ने बहुत रिहर्सल की. मैंने बताया न आपको, हर सीक्वेंस में जहां उसको लगता था न कि ये सीक्वेंस बहुत इम्पॉर्टेंट है मुझे रिहर्सल करना चाहिए, वो प्रीव्यू (Preview—मॉक शूट किए गए एक्शन सीक्वेंस, जिन्हें शूट से पहले रिकॉर्ड कर एक्टर को दिखाया जाता है) मंगाता था हमसे कि भाई आपने क्या किया प्रीव्यू बताओ हमको.” उन्होंने आगे बताया, “जो हम एक मॉक शूट करते थे न प्रीव्यू के तौर पर… प्रीव्यूज़ (Previews—मॉक शूट किए गए एक्शन सीक्वेंस, जिन्हें शूट से पहले रिकॉर्ड कर एक्टर को दिखाया जाता है) जो हम लेते थे, तो उसको वो मंगाकर के उसको देख कर के फिर उस हिसाब से शूट करता था.”

Advertisement

फिल्म के निर्देशक आदित्य धर के मजबूत विजन और एक्शन डायरेक्टर एजाज़ गुलाब की प्लानिंग के साथ रणवीर सिंह की मेहनत ने धुरंधर 2 के इस शुरुआती सीक्वेंस को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बना दिया है. यह सीक्वेंस दिखाता है कि जब एक्शन के पीछे एक मकसद और कड़ी तैयारी हो, तो वह पर्दे पर कितना असरदार और यादगार बन जाता है.

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: बंगाल का रण, किसके साथ समीकरण? मानिकतला से EXCLUSIVE ग्राउंड रिपोर्ट