अभिषेक बच्चन की 'नागिन' में दमदार एंट्री! पापा अमिताभ बच्चन के नाश्ते से मिला आइडिया

Abhishek Bachchan invested in Naagin sauce and swiggy : एक्टर अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड में अपना नाम बनाने के अलावा एक बिजनेसमैन के रूप में भी पहचान बनाई है. एक्टर ने बताया कि स्विगी, नागिन हॉट सॉस में निवेश करने के लिए किस चीज ने उन्हें मोटिवेट किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Abhishek bachchan पापा अमिताभ बच्चन की वजह से नागिन से जुड़े अभिषेक बच्चन
नई दिल्ली:

एक्टर अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड में अपना नाम बनाने के अलावा एक बिजनेसमैन के रुप में भी पहचान बनाई है. वहीं हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया कि स्विगी और नागिन हॉट सॉस में निवेश करने के लिए किस चीज ने उन्हें मोटिवेट किया. वहीं उन्होंने कहा कि यह फैसला उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा है और बच्चन परिवार की रोजमर्रा की चीजों को देखते हुए उन्होंने निवेश का फैसला लिया. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि स्विगी एक फूड डिलीवरी एप है. जबकि नागिन सॉस एक इंडियन हॉट सॉस है, जो 2019 में शुरु हुआ था. 

नागिन सॉस में अभिषेक बच्चन ने किया निवेश

नागिन सॉस को लेकर ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 में अभिषेक बच्चन ने कहा, “यह अचानक मेरे पास टेबल पर आया. मैंने इसे चखा और मुझे यह बहुत पसंद आया. मैंने इसे बहुत इस्तेमाल किया और आखिरकार इसके पीछे के लोगों से कॉन्टैक्ट किया, पूछा, ‘क्या मैं इसमें निवेश कर सकता हूं?' वे अपनी पहली फंडिंग देख रहे थे, और मैं एक स्ट्रेटेजिक पार्टनर के तौर पर इसमें शामिल हुआ. यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है क्योंकि यह बहुत अच्छा कर रहा है… इससे भी मदद मिलती है, जब मिस्टर अमिताभ बच्चन अपने नाश्ते की तस्वीरें पोस्ट करते हैं, साथ में नागिन सॉस की एक बोतल भी रखते हैं.”

ये भी पढ़ें: इस एक एड में नजर आए कई बड़े सुपरस्टार्स, लोग हुए कन्फ्यूज, बोले- इसका बजट क्या होगा?

स्विगी और जेप्टो में निवेश करने का बताया कारण

स्विगी और जेप्टो जैसे डिलीवरी एप पर निवेश करने को लेकर एक्टर ने बताया कि एक दिन नागिन सॉस खत्म हो गई और उन्होंने जल्दी से एप से डिनर पर डिलीवरी करने के लिए ऑर्डर की, जिससे यह आइडिया उन्हें आया. वहीं अभिषेक बच्चन ने बताया कि स्विगी से उनका असोसिएशन ठाणे के मामलेदार मिसल से आया, जिसे वह दुनिया का बेस्ट मिसल पाव कहते हैं. 

निवेश करते रहते हैं अभिषेक बच्चन

एक्टर ने कहा, मैंने स्विगी में एक दिन फोन किया और पूछा, आप मुझे हर सुबह डिलीवर करते हैं. क्या मैं आपमें इन्वेस्ट कर सकता हूं. मैं उन कंपनियों पर उनकी सर्विस के लिए इतना पैसा खर्च करता हूं कि मुझे लगता है कि उन्हें भी थोड़ा वापस देना चाहिए. फिर मैं उनमें इन्वेस्ट करने की कोशिश करता हूं और उनसे कुछ पैसे कमाता हूं." इसके अलावा अभिषेक बच्चन प्रो कबड्डी लीग की फ्रेंचाइज जयपुर पिंक पैंथर के भी मालिक हैं. वहीं इंडियन सुपर लीग टीम चेन्नयिन एफसी के को ओनर हैं. जबकि सचिन तेंदुलकर के साथ वाहदम टी में भी उन्होंने निवेश किया है. 

ये भी पढ़ें: 'थोड़ी इज्जत तो बचा लेते' भारत से हारी पाकिस्तानी टीम तो बौखलाई पाक एंकर, लाइव दे दिया रिएक्शन

अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म

एक्टर अभिषेक बच्चन आखिरी पार लापता फिल्म में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ मोहम्मद जीशान अयूब और देविक बाघेला नजर आए थे. वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म सिद्धार्थ आनंद की किंग है, जिसमें शाहरुख खान, सुहाना खान, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा. फिल्म को रेड चिलीज एंटरटमेंट और मारप्लिक्स पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म 24 दिसंबर 2026 में रिलीज होगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: ईरान के परमाणु ठिकाने कब्जाने की तैयारी में इजरायल और अमेरिका?