अब पता नहीं क्या होगा... अमजद खान से नफरत करते थे अभिषेक बच्चन, गब्बर के घर पहुंचते ही अमिताभ बच्चन से कही ये बात

बड़े पर्दे पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कई एक्टर्स के साथ काम किया, लेकिन अमजद खान और उनकी जोड़ी ने दर्जनों पिक्चर की, जिसमें अमिताभ हीरो तो अमजद खान विलेन होते थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Abhishek Bachchan hates Amjad Khan अमजद खान से नफरत करते थे अभिषेक बच्चन
नई दिल्ली:

80 के दौर की लगभग हर फिल्म हीरो और विलेन सेंट्रिक होती थी, जिसमें हीरो फिल्म के क्लाइमेक्स में विलेन को हराकर जीतता था. इसी तरह से अमिताभ बच्चन और अमजद खान ने भी कई फिल्मों में हीरो और विलेन का किरदार निभाया. शोले से लेकर याराना तक दर्जनों ऐसी फिल्में हैं, जिसमें अमिताभ और अमजद खान एक दूसरे के अपोजिट नजर आए. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अमजद खान के खूंखार अवतार को देखकर अभिषेक बच्चन उनसे सालों तक नफरत कर रहे, इसका खुलासा खुद अमिताभ बच्चन एक इंटरव्यू के दौरान किया था.

अमिताभ ने बताया क्यों अभिषेक अमजद से करते हैं थे नफरत

इंस्टाग्राम पर retro.girl.1 नाम से बने पेज पर अमिताभ बच्चन का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया गया हैं। जिसमें वह संजय दत्त के साथ नजर आ रहे हैं और बता रहे हैं कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन सालों तक अमजद खान से नफरत करते थे। यह सुनकर संजू बाबा हंसने लगे, तब अमिताभ बच्चन ने बताया कि अमजद खान और वो बहुत अच्छे दोस्त थे. एक बार वो उनके घर पर आए तो अभिषेक बच्चन दौड़े-दौड़े पापा अमिताभ बच्चन के पास पहुंचे और कहा पापा अमजद खान आ गया है, अब पता नहीं क्या होगा, घर-वर टूट जाएगा. सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सैकड़ों लोग इस पर फनी इमोजी शेयर कर चुके हैं.

अमजद खान और अमिताभ बच्चन की फिल्में

अमजद खान और अमिताभ बच्चन ने दर्जनों फिल्म में एक साथ काम किया, जिसमें 1975 में रिलीज हुई फिल्म शोले भी शामिल हैं. इसमें उन्होंने गब्बर का रोल निभाया था और अमिताभ ने जय की भूमिका निभाई थी. इसके अलावा अमिताभ बच्चन और अमजद खान मुकद्दर का सिकंदर, नसीब, सत्ते पे सत्ता, याराना, लावारिस, सौगंध, मिस्टर नटवरलाल, कसमे वादे, हम किसी से कम नहीं जैसी दर्जनों पिक्चरों में एक साथ काम कर चुके हैं, जिसमें ज्यादातर अमजद खान विलेन के रोल में नजर आए और अमिताभ हीरो के रोल में दिखें.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: ट्रंप का 'विलेन' अब शांति का 'मसीहा'! Mic On Hai | NATO | Trump
Topics mentioned in this article