अभिषेक बच्चन ने फिल्म 'द बिग बुल' का पोस्टर किया पोस्ट, तो ऋषि कपूर ने कही यह बात...

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने गुरुवार को अपनी आगामी फिल्म 'द बिग बुल' (The Big Bull) की एक झलक अपने प्रशंसकों संग साझा की है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की फिल्म 'द बिग बुल' का पोस्टर जारी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • 'द बिग बुल' का पोस्टर जारी
  • इस अंदाज में दिखे अभिषेक
  • ऋषि कपूर ने कही यह बात
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने गुरुवार को अपनी आगामी फिल्म 'द बिग बुल' (The Big Bull) की एक झलक अपने प्रशंसकों संग साझा की है. फिल्म के पोस्टर में अभिषेक बहुत ही गंभीर दिखाई दे रहे हैं और उनके चेहरे पर अंधेरा दिख रहा है. अभिषेक इसमें अपनी अंगुलियों में कई अंगूठियां पहने नजर आ रहे हैं और होंठ पर अपनी अंगुली रखे हुए हैं. पोस्टर के कैप्शन में अभिषेक ने लिखा, "द बिग बुल! वह शख्स जिसने सपनों को भारत को बेच दिया." फिल्म के पोस्टर पर खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं. ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने इसे बहुत अच्छा बताया है.

शहनाज गिल गुस्से में आईं नजर, बोलीं- आई एम नॉट गुड गर्ल, देखें Video

अजय देवगन (Ajay Devgn) फिल्म्स द्वारा निर्मित 'द बिग बुल' (The Big Bull) 1992 में कथित तौर पर भारत के सबसे बड़े सुरक्षा घोटाले पर आधारित है. फिल्म में इलियाना डिक्रूज भी हैं. 'द बिग बुल' के अलावा अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) 'लूडो' और 'बॉब विश्वास' (Bob Biswas) में भी नजर आएंगे.

Sapna Choudhary Video: सपना चौधरी ने नए अंदाज से मचाई धूम, धमाकेदार डांस वीडियो हुआ वायरल

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की 'बॉब बिस्वास' (Bob Biswas) का निर्माण गौरी खान, सुजॉय घोष और गौरव वर्मा द्वारा किया जाएगा, वहीं इसका निर्देशन दिया अन्नापूर्णा घोष करेंगी. इस फिल्म के साथ दिया पहली बार फीचर फिल्म का निर्देशन कर रही हैं. उनकी पिछली शॉर्ट फिल्म को 2018 में प्रतिष्ठित कांन्स फिल्म महोत्सव के लिए चुना गया था. बता दें कि अभिषेक बच्चन आखिरी बार 'मनमर्जियां (2018)' में नजर आए थे.

Advertisement

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: 4 मई को 'परिवर्तन', या ममता रिटर्न? | Sucherita Kukreti | Bengal Polls
Topics mentioned in this article