21 साल बाद अरिजीत सिंह की सक्सेस पर बोले इंडियन आइडल के पहले विनर अभिजीत सावंत- 'मैं उससे ज्यादा पॉपुलर था...'

इंडियन आइडल के पहले विनर अभिजीत सावंत ने अरिजीत सिंह के शुरुआती संघर्ष और सफलता पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे वर्षों तक पर्दे के पीछे मेहनत करने के बाद ‘तुम ही हो’ ने अरिजीत के करियर को नई पहचान दिलाई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अभिजीत सावंत ने अरिजीत सिंह को लेकर किया बड़ा खुलासा

2005 में रियलिटी शो से अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत करने वाले अभिजीत सावंत और अरिजीत सिंह की राहें आगे चलकर बिल्कुल अलग हो गईं. जहां अभिजीत ने ‘इंडियन आइडलl' का पहला सीजन जीतकर रातों-रात देशभर में पहचान बना ली थी, वहीं अरिजीत कई सालों तक कैमरे और लाइमलाइट से दूर रहकर म्यूजिक स्टूडियो में काम करते रहे. अब अभिजीत ने दोनों के शुरुआती सफर को याद करते हुए बताया है कि एक समय वह अरिजीत से कहीं ज्यादा लोकप्रिय थे. हालांकि, अरिजीत ने करीब एक दशक तक पर्दे के पीछे रहकर जो मेहनत की, उसने आगे चलकर उनकी पूरी जिंदगी बदल दी.

अभिजीत बने स्टार, अरिजीत ने स्टूडियो में किया काम

अभिजीत सावंत ने फिल्मीज्ञान से बातचीत में बताया कि 2005 के बाद अरिजीत सिंह करीब 10 साल तक लाइमलाइट से दूर रहे. इस दौरान उन्होंने बड़े म्यूजिक कंपोजर्स के साथ काम किया. वह बतौर सिंगर नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर और प्रोग्रामर के तौर पर अपनी पहचान बना रहे थे. वहीं अभिजीत ने ‘इंडियन आइडल' का पहला सीजन जीतकर बड़ी सफलता हासिल की. उन्हें इनाम में 1 करोड़ रुपये मिले और सोनी के साथ एक एल्बम डील भी मिली. इस वजह से वह उस दौर में घर-घर में पहचाने जाने लगे.

‘तुम ही हो' ने बदल दी अरिजीत की किस्मत

अभिजीत के मुताबिक, उस समय दोनों की लोकप्रियता में काफी अंतर था. जहां उन्हें लगातार लोगों की उम्मीदों और पहचान का सामना करना पड़ रहा था, वहीं अरिजीत चुपचाप अपने काम पर ध्यान दे रहे थे. उन्होंने कहा कि अरिजीत ने करीब 10 साल तक काफी मेहनत की और कई संगीतकारों के साथ काम किया. इसके बाद उन्हें बड़ा मौका मिला. हालांकि अरिजीत इससे पहले ‘मर्डर 2' का ‘दिल संभल जा जरा' गाना गा चुके थे, लेकिन ‘आशिकी 2' का ‘तुम ही हो' उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट बना.

अभिजीत बोले- हर किसी की अपनी जर्नी होती है

अभिजीत ने अरिजीत की सफलता को किस्मत और सही समय से भी जोड़ा. उन्होंने कहा कि ‘तुम ही हो' ने अरिजीत सिंह को एक अलग पहचान दी और किसी भी सिंगर की जिंदगी में ऐसा गाना आना काफी हद तक डेस्टिनी की बात होती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मीर तकी मीर की 254 साल पुरानी शायरी पर बना है अमिताभ-जया का ये सुपरहिट गाना, लता-रफी की आवाज ने घोली मिठास, 54 साल बाद भी सदाबहार

सिंगर ने यह भी कहा कि दर्शक अक्सर सिर्फ सफल लोगों की तारीफ करते हैं और जिन्हें उतनी पहचान नहीं मिल पाती, उनमें कमियां निकालने लगते हैं. उनके मुताबिक हर कलाकार की अपनी अलग जर्नी होती है और हर कोई अपनी जिंदगी और करियर में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है. इसलिए किसी की सफलता या असफलता के आधार पर उसे आंकना सही नहीं है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
J-K विधानसभा में ऐसा क्या हुआ कि हो गया हंगामा?
Topics mentioned in this article
Arijit Singh
Abhijeet Sawant
Entertainment