'आश्रम' वाला ओटीटी प्लेटफॉर्म कहां हो गया गायब? फ्री में कहां और कैसे देखें बॉबी देओल की सीरीज

बॉबी देओल की आश्रम सीरीज अब कहां देखें? एमएक्स प्लेयर के गायब होने के बाद सभी सीजन फ्री में कहां बिंज करें? ओटीटी प्लेटफॉर्म और बिंच वॉचिंग की पूरी गाइड.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कहां गया आश्रम वाला ओटीटी प्लेटफॉर्म, पढ़ें पूरी गाइड
नई दिल्ली:

बॉबी देओल की धमाकेदार वेब सीरीज 'आश्रम' ने जब 2020 में एमएक्स प्लेयर पर एंट्री मारी, तो दर्शकों का क्रेज सातवें आसमान पर पहुंच गया. प्रकाश झा के डायरेक्शन में बाबा निराला के किरदार में बॉबी देओल की परफॉर्मेंस बेजोड़ रही और इसने उनके करियर को जबरदस्त ऊंचाई भी दी. लेकिन आप जानते हैं इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का नाम बदल चुका है. आइए आपको बताते हैं कि आश्रम वेब सीरीज वाला ओटीटी प्लेटफॉर्म कहां हैं और इसे फ्री में कैसे देख सकते हैं?

कहां गया आश्रम वाला ओटीटी प्लेटफॉर्म

एमएक्स प्लेयर भारत का पॉपुलर फ्री वीडियो प्लेयर था, जो बाद में ओटीटी प्लेटफॉर्म बना. 2024-2025 में अमेजन के साथ इसका इंटीग्रेशन हुआ, जिससे अब यह अमेजन एमएक्स प्लेयर के नाम से उपलब्ध है. अच्छी खबर यह है कि आश्रम के सभी सीजन्स अब भी फ्री में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हैं, सिर्फ ऐड्स के साथ. कोई सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं.

सीरीज की कहानी और लोकप्रियता

आश्रम क्राइम-थ्रिलर ड्रामा है, जो काशीपुर के एक स्वयंभू बाबा निराला (बॉबी देओल) पर आधारित है. सीरीज ताकत, सत्ता, अपराध और अंधविश्वास को बेनकाब करती है. इसका पहला सीजन 1 अगस्त 2020 में रिलीज हुआ, सीजन 2 नवंबर 2020 में और सीजन 3 जून 2022 में आया था. सीजन 3 का पार्ट 2 भी अमेजन एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध है. 

ये भी पढ़ें: गुल्लक 5' देखने से पहले जानें ओटीटी पर कहां देख सकते हैं पुराने 4 सीजन, यूं करें बिंज वॉचिंग का प्लान

Advertisement

स्टारकास्ट और रेटिंग

सीरीज में आदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, त्रिधा चौधरी लीड रोल में नजर आए. आईएमडीबी पर इसकी रेटिंग 6.6 है. व्यूज की वजह से यह एमएक्स प्लेयर की अब तक की सबसे हिट सीरीज रही है. 

ऐप डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

अमेजन एमएक्स प्लेयर को गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर पर अमेजन एमएक्स प्लेयर सर्च करें और इंस्टॉल करें. यह फ्री ऐप है. ईमेल, फोन या गूगल अकाउंट से लॉग-इन किया जा सकता है. इसमें कोई पेमेंट नहीं लगेगी. अगर वेब वर्जन की बात करें तो ब्राउजर में mxplayer.in या amazon.com/mxplayer खोलें और लॉग इन करें. बता दें कि एमएक्स प्लेयर का पुराना ऐप अब रीडायरेक्ट होकर अमेजन एमएक्स प्लेयर पर जाता है. 

Advertisement

क्या-क्या है फ्री में?

प्राइम वीडियो सब्सक्राइबर्स को भी कुछ कंटेंट एक्स्ट्रा कन्वीनियंस मिल सकता है, लेकिन बेसिक वॉचिंग फ्री है. अगर आप ऑफलाइन देखना चाहते हैं तो फ्री यूजर्स को डाउनलोड नहीं मिलता. अगर क्वालिटी की बात करें तो 720p रेजोल्यूशन फ्री में मिलता है. डिवाइस में स्मार्ट टीवी, मोबाइल और लैपटॉप सब पर काम करता है.

कुल मिलाकर एमएक्स प्लेयर का अमेजन के साथ मर्जर दर्शकों के लिए फायदेमंद साबित हुआ. अब ज्यादा कंटेंट, बेहतर यूजर इंटरफेस और अमेजन की टेक्नोलॉजी के साथ स्ट्रीमिंग स्मूद है. आश्रम सीजन 4 की अफवाहें भी हैं. इस तरह एमएक्स प्लेयर गायब नहीं हुआ, बल्कि अपग्रेड होकर अमेजन एमएक्स प्लेयर बन गया है.

Featured Video Of The Day
क्या फिर भड़केगा संघर्ष? ईरान में आग और अमेरिका के सख्त रुख ने बढ़ाई चिंता
Topics mentioned in this article
Aashram Web Series
Watch Aashram Free
Amazon MX Player
Bobby Deol Aashram
OTT Release