आश्रम 4 की शूटिंग शुरू होते ही विवाद, इंस्टाग्राम पर प्रकाश झा से शिकायत, 'शाम का खाना नहीं मिला, दोपहर का लंच गंदी प्लेट में परोसा गया'

आश्रम सीजन 4 की शूटिंग शुरू हो गई है. बॉबी देओल और मेकर्स ने इस बात का ऐलान कर दिया है. लेकिन ऐलान वाली इस पोस्ट पर एक शख्स ने सेट के हालात बताकर विवाद जरूर छेड़ दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आश्रम सीजन 4 की शूटिंग शुरू, लेकिन ये क्या विवाद आया सामने
Social Media
नई दिल्ली:

ओटीटी की दुनिया में 2020 में एक ऐसी सीरीज आई जिसने एक सितारे की जिंदगी बदल और ओटीटी पर धूम मचाकर रख दी. हम बात करें 'आश्रम' वेब सीरीज की. इसने बॉबी देओल को एक बार फिर लोकप्रियता की बुलंदियों पर पहुंचा दिया. इस सीरीज में उनकी एक्टिंग कमाल थी. अब एमएक्स प्लेयर प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में पोस्ट के जरिये अगले सीजन को लेकर इशारा दे दिया है. पोस्ट में लिखा गया है, 'बाबा निराला के स्वागत की तैयारी कर लो, नया आरंभ करीब है! जपनाम! एक बदनाम आश्रम सीजन 4 की शूटिंग शुरू.' लेकिन इस पोस्ट पर एक शख्स ने प्रकाश झा से शिकायत भी लगाई है. 

इस तरह बाबा निराला फिर से अपने फैन्स के लिए आने के लिए तैयार हैं. आइए जानते हैं एमएक्स प्लेयर की इस वेब सीरीज को लेकर क्या लेटेस्ट अपडेट हैं.

अब तक कितने सीजन आए हैं?

प्रकाश झा निर्देशित और निर्मित यह क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 28 अगस्त 2020 को एमएक्स प्लेयर पर शुरू हुई थी. पहले सीजन में 9 एपिसोड थे. दूसरा सीजन 11 नवंबर 2020 को आया, उसमें भी 9 एपिसोड थे. तीसरा सीजन दो भागों में आया. पहला भाग 3 जून 2022 को 10 एपिसोड के साथ रिलीज हुआ. दूसरा भाग 28 फरवरी 2025 को 5 एपिसोड के साथ आया. इस तरह अब तक तीन सीजन (कुल करीब 33 एपिसोड) पूरे हो चुके हैं. 2023 में ही चौथे सीजन का रिन्यूअल हो गया था. 

Advertisement

स्टारकास्ट कौन है?

मुख्य भूमिका में बॉबी देओल बाबा निराला उर्फ मोंटी सिंह के रूप में हैं. आदिति पोहनकर पम्मी के किरदार में हैं. चंदन रॉय सान्याल भोपा स्वामी बने हैं. सचिन श्रॉफ हुकुम सिंह और दर्शन कुमार इंस्पेक्टर उजागर सिंह के रोल में हैं. अन्य कलाकारों में अनुप्रिया गोयनका, विक्रम कोछड़, त्रिधा चौधरी, अध्याय सुमन, राजीव सिद्धार्थ, परिणिता सेठ, प्रीति सूद और तन्मय शामिल हैं. सीजन 4 में अक्षय ओबेराय भी जुड़ने की खबर है.

क्या है कहानी?

कहानी काशीपुर वाले बाबा निराला के इर्द-गिर्द घूमती है. वह गरीब और वंचित तबके के लोगों को अपना भक्त बनाकर उनसे पैसा और समर्पण वसूलता है. असल में वह ठग है, जो आश्रम के नाम पर राजनीति, अपराध और यौन शोषण करता है. नेता उसके फॉलोअर्स की संख्या के कारण उसका समर्थन चाहते हैं। पहलवान पम्मी पहले उसकी भक्त बनती है, फिर उसका असली चेहरा देखकर बदला लेने की ठान लेती है. पत्रकार अक्की, ईमानदार पुलिसकर्मी और डॉक्टर उसकी मदद करते हैं. कहानी अंधविश्वास, सत्ता और शोषण के गठबंधन को दिखाती है. 

Advertisement

सीजन 4 की शूटिंग शुरू होते ही विवाद

आश्रम सीजन 4 की शूटिंग शुरू होते ही सेट से एक क्रू मेंबर ने प्रकाश झा को इंस्टाग्राम पर शिकायत भेजी है. उन्होंने लिखा कि आज शूटिंग पर शाम का खाना नहीं मिला और दोपहर के लंच में प्लेटें साफ नहीं थीं. संदेश में इस शख्स ने प्रकाश झा से गुहार लगाई कि वेब सीरीज के साथ-साथ क्रू के खाने और साफ-सफाई पर भी ध्यान दिया जाए. बॉबी देओल स्टारर पॉपुलर सीरीज की जयपुर शूटिंग के बीच यह पोस्ट चर्चा में आ गई है. 

Featured Video Of The Day
सहारनपुर में विवादित मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन के बाद क्या बोले अखिलेश यादव?
Topics mentioned in this article
Aashram 4
Bobby Deol
Hindi News
Aashram 4 OTT Release
OTT