आराध्या बच्चन Cannes में मम्मी ऐश्वर्या राय पर भारी, हाइट और लुक दोनों में अमिताभ बच्चन की पोती ने चुराईं लाइमलाइट

Aaradhya Bachchan Cannes Debut: नीले गाउन में ऐश्वर्या राय बच्चन का धमाकेदार रेड कार्पेट फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसके बीच फैंस की नजरें आराध्या बच्चन पर टिकी गईं हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन का कान्स में जलवा
नई दिल्ली:

काफी लंबे वक्त के बाद ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंची हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें काफी चर्चाओं में हैं. बॉलीवुड स्टार पूरी तरह बेबी पिंक रंग के आउटफिट में बड़े ही ग्रेस के साथ पोज देती नजर आईं. इस बार ऐश्वर्या के साथ फैंस की निगाहें आराध्या बच्चन पर भी टिकी रहीं. ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी थीं, जिन्होंने सैटिन रेड गाउन पहना था. इसके साथ एक चमकदार केप भी थी. इस आउटफिट में वह अपनी मां के लुक को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर रही थीं.

हाइट ही नहीं खूबसूरती में भी मां ऐश्वर्या पर गई हैं आराध्या बच्चन

आराध्या बच्चन अक्सर अपनी मां के साथ नजर आती हैं. लेकिन इस बार मौका खास था क्योंकि वह सज धजकर मम्मी ऐश्वर्या के साथ कान्स की डिनर पार्टी में शिरकत करती हुईं नजर आईं. इस बार उनका रेड गाउन लुक इतना खूबसूरत था कि फैंस की नजरें ऐश्वर्या को छोड़ उनकी बेटी पर टिक गईं. वहीं हाइट ही नहीं खूबसूरती में भी मां को वह टक्कर देती हुईं नजर आईं. 

ये भी पढ़ें- Aishwarya Rai के फैंस का इंतजार खत्म! Cannes Red Carpet पर छाईं बच्चन परिवार की बहू, फैंस बोले- स्टनिंग

पिंक गाउन में ऐश्वर्या राय

ऑनलाइन वायरल हो रही कुछ अन्य तस्वीरों में ऐश्वर्या फ्रेंच रिवेरा के बैकग्राउंड में पोज देती नजर आईं. वह पेस्टल पिंक रंग के ड्रेप्ड आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसमें चमकदार फूलों की कढ़ाई और फ्लोइंग केप स्लीव्स थीं. फ्रेंच रिवेरा के शानदार बैकग्राउंड में पोज देती अभिनेत्री की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में हैं. हेयरस्टाइल और मेकअप के लिए उन्होंने सॉफ्ट कर्ल्स को बरकरार रखा. इसके साथ उन्होंने ग्लॉसी मेकअप और स्टेटमेंट ज्वेलरी को चुना.

Advertisement

कान्स में ऐश्वर्या राय का लुक

कान्स 2026 में अपने पहले लुक के लिए अभिनेत्री ने शानदार रॉयल ब्लू बॉडीकॉन गाउन में रेड कार्पेट पर वॉक किया. इस आउटफिट में कंधों के पास खास तरह की डिटेलिंग थी और पूरे गाउन पर चमकदार कढ़ाई की गई थी. ऐश्वर्या ने इस आउटफिट को बेहद कम एक्सेसरीज के साथ स्टाइल किया. 

बेटी के साथ की थी ट्विनिंग

गुरुवार रात ऐश्वर्या को अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना होते हुए देखा गया. मां-बेटी दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करती नजर आईं और इसी अंदाज में वे फ्रेंच रिवेरा के लिए रवाना हुईं. ऐश्वर्या ने एयरपोर्ट के बाहर इंतजार कर रहे एक छोटे फैन से बात करने के लिए कुछ पल निकाले. उन्होंने बच्चे के साथ फोटो भी खिंचवाई. 

Advertisement

Cannes से है ऐश्वर्या राय का पुराना नाता

बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स के साथ बहुत पुराना और गहरा रिश्ता रहा है. उन्होंने साल 2002 में फिल्म 'देवदास' के लिए शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के साथ कान्स में डेब्यू किया था.  ऐश्वर्या की फिल्मों की बात करें तो पिछले कुछ सालों में उन्होंने कई यादगार फिल्में दी हैं, जिनमें 'हम दिल दे चुके सनम', 'देवदास', 'जोधा अकबर', 'गुरु', 'धूम 2' और 'पोन्नियिन सेल्वन' शामिल हैं.  

ये भी पढ़ें- राज बब्बर की बेइज्जती करने पर बेटे आर्य बब्बर ने सौतेले भाई प्रतीक पर लगाया आरोप, कहा- जब पैसे चाहिए थे तब

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा! CCTV में कैद हुई कथित चोरी की पूरी वारदात
Topics mentioned in this article
Aaradhya Bachchan
Aishwarya Rai
Aaradhya Bachchan Mother
Aaradhya Bachchan Latest Photo