रेड कारपेट पर पहुंचते ही आराध्या बच्चन बनीं स्टार, फर्राटेदार अंग्रेजी में दिया परिचय तो विदेशी एक्ट्रेस ने यूं लगा लिया गले, देखें Video

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है की आराध्या बच्चन अपने दोस्त से वीडियो कॉलिंग पर बार कर रही हैं. इतनी भीड़ और इतने बड़े प्लेटफार्म पर भी आराध्या जरा भी नहीं हिचकिचाईं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
रेड कारपेट पर पहुंचते ही आराध्या बच्चन भी बनीं स्टार
नई दिल्ली:

कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है इस खास मौके पर देश और विदेश से बड़े सितारे इस फेस्टिवल का हिस्सा बने हैं. ऐश्वर्या राय कान का हिस्सा सालों से हैं. हर बार की तरह इस बार भी ऐश्वर्या राय पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ फ्रेंच रिवेरा पहुंची हैं. यहां रेड कारपेट पर हर कोई अपनी चमक धमक से दर्शकों का दिल जीत रहा है, लेकिन नन्ही आराध्या ने तो अपनी सादगी और क्यूट अंदाज से पूरी पार्टी को भी अपना बना लिया है. हाल ही में ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है की आराध्या बच्चन अपने दोस्त से वीडियो कॉलिंग पर बार कर रही हैं. इतनी भीड़ और इतने बड़े प्लेटफार्म पर भी आराध्या जरा भी नहीं हिचकिचाईं. उन्होंने बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ अपना परिचय दिया. इसके बाद ऐश्वर्या भी अपनी विदेशी दोस्त से बच्चे से बात करते हुए उनके हालचाल लेती हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

इस मौके पर देखा जा सकता है की ऐश्वर्या राय वनपीस में बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं. इस लुक में उनकी जितनी तारीफ की जाए वह भी कम है. वहीं 10 साल की आराध्या भी हर बार की तरह ही बेहद क्यूट दिख रही हैं. वीडियो और वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है की रेड कलर की फ्रांक में रेड हेयरबैंड के साथ आराध्या क्यूट नजर आ रही हैं. 

Advertisement

VIDEO: Cannes 2022 : ऐश्‍वर्या राय का रेड कॉर्पेट पर अलग अंदाज, ब्‍लैक फ्लोरल गाउन में आईं नजर

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: बंगाल के Falta विधानसभा क्षेत्र में क्यों होगा पुनर्मतदान? जानिए वजह