Aamir Khan Gauri Spratt Wedding : सिनेमा के सुपरस्टार आमिर खान अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंने पहली शादी रीना दत्ता से की तो वहीं दूसरी शादी किरण राव से की. दोनों पत्नियों से तलाक लेने के बाद आमिर काफी समय से अकेले थे. अब उनका तीसरा प्यार गौरी स्प्रैट हैं. कुछ महीनों पहले उन्होंने गौरी से मीडिया को मिलाया था. चर्चा है कि दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं. कल सूत्रों ने NDTV को कन्फर्म किया कि 61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी कर रहे हैं. अब एक्टर ने खुद भी इसे कन्फर्म करते हुए 'वैरायटी इंडिया' से कहा, "मैं अभी US में ट्रैवल कर रहा हूं. शादी की खबर सच है. यह 5 जुलाई को है." यह कपल एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी करेगा.
जब आमिर ने मीडिया से गौरी स्प्रैट को मिलवाया
अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर खान ने मीडिया के साथ एक मीट-एंड-ग्रीट इवेंट रखा था. इस इवेंट में उन्होंने गर्लफ्रेंड गौरी को इंट्रोड्यूस किया. खास बात यह है कि वह गौरी से 25 साल पहले मिले थे. प्रेस मीट के दौरान उन्होंने मीडिया से गौरी का परिचय कराते हुए कहा, "गौरी और मैं 25 साल पहले मिले थे और अब हम पार्टनर हैं. हम एक-दूसरे के प्रति बहुत सीरियस और कमिटेड हैं. हम डेढ़ साल से एक साथ हैं." उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने अपने मुंबई वाले घर पर गौरी को शाहरुख खान और सलमान खान से मिलवाया था. उन्होंने बताया, "गौरी प्रोडक्शन में काम करती हैं. मैं रोज उनके लिए गाना गाता हूं."
यह भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा ने किराए पर दिया अपना लग्जरी अपार्टमेंट, 1.92 करोड़ वसूलेंगी किराया, जानें कौन हैं उनका किराएदार
गौरी स्प्रैट के बारे में
गौरी स्प्रैट मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं. उन्होंने अपनी जिंदगी का ज्यादातर समय वहीं बिताया. वह रीटा स्प्रैट की बेटी हैं, जिनका बेंगलुरु में एक सैलून था. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, गौरी ने ब्लू माउंटेन स्कूल में पढ़ाई की और 2004 में यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स लंदन से फैशन कोर्स, FDA स्टाइलिंग और फोटोग्राफी पूरा किया. प्रोफाइल के मुताबिक, वह अभी मुंबई में BBlunt सैलून चला रही हैं. खबरों के अनुसार, उनका छह साल का एक बच्चा है. प्रेस मीट में आमिर खान ने कहा कि गौरी अब उनके प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर रही हैं.
यह भी पढ़ें- फोटो में दिख रहा ये बच्चा आज है मशहूर एक्टर, सैफ को रिप्लेस कर बना श्रीवल्ली का हीरो, पहचाना क्या?
आमिर खान की पिछली शादियां
आमिर ने 1986 में अपनी बचपन की दोस्त रीना दत्ता से एक शादी की थी. दोनों का एक बेटा, जुनैद और एक बेटी, इरा है. जुनैद ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है, जबकि इरा मेंटल हेल्थ अवेयरनेस के लिए काम करती हैं. शादी के 16 साल बाद, 2002 में दोनों का तलाक हो गया.
आमिर ने 2005 में किरण राव से शादी की. दोनों की मुलाकात 2001 की फिल्म 'लगान' के सेट पर हुई थी. इस फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर किरण थीं. 2021 में उनका तलाक हो गया. वे अपने बेटे आजाद की परवरिश मिलकर कर रहे हैं. आजाद का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था.