चाहकर भी हाउसफुल नहीं हो पाएगी आमिर खान की सितारे जमीन पर, एक्टर का ये फैसला बदलेगा फिल्म की किस्मत

अपकमिंग मूवी सितारे जमीन पर के लिए कुछ खास प्लानिंग की गई है. आमिर खान की ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है. उससे पहले ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सितारे जमीन पर जुड़ी मूवी की रिलीज स्ट्रेटजी शेयर की गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इस खास अंदाज में रिलीज होगी आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर
नई दिल्ली:

आमिर खान एक्टिंग के मामले में मिस्टर परफेक्ट तो हैं ही फिल्म रिलीज और प्रमोशन के लिए भी नई नई चीजें ट्राई करते हैं. अपनी अपकमिंग मूवी सितारे जमीन पर के लिए भी उन्होंने कुछ खास प्लानिंग की है. आमिर खान की ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है. उससे पहले ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सितारे जमीन पर जुड़ी मूवी की रिलीज स्ट्रेटजी शेयर की गई है. आमिर खान ने लंबे गैप के बाद रिलीज हो रही अपनी इस फिल्म को रिलीज करने के लिए खास तैयारी की है. 


ये है आमिर खान की रिलीज स्ट्रेटजी
सितारे जमीन पर की टीम ने कुछ अहम फैसले लिए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्म देख सकें. इसके लिए टीम ने तय किया है कि
•    सुबह 9 बजे से पहले कोई शो नहीं होगा.
इसका मतलब है कि फिल्म का पहला शो सुबह 9 बजे के बाद ही शुरू होगा.
•    ब्लॉकबस्टर प्राइसिंग नहीं होगी.
आमिर खान ने तय किया है कि फिल्म के टिकट की कीमत बहुत ज्यादा नहीं रखी जाएगी. बड़ी फिल्मों में अक्सर टिकट बहुत महंगे होते हैं, लेकिन आमिर चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्म देख सकें, इसलिए पॉपुलर वीकेंड प्राइसिंग रखी गई है. यानी टिकट थोड़ा महंगा होगा, लेकिन ज्यादा नहीं.
•    सिंगल स्क्रीन थियेटर में सिर्फ यही फिल्म चलेगी.
अगर कोई सिंगल स्क्रीन थिएटर इस फिल्म को दिखाना चाहता है, तो उसे पूरे दिन सिर्फ यही फिल्म चलानी होगी.
मल्टीप्लेक्स में शो की संख्या


फिल्म के डिस्ट्रिब्यूटर्स ने हर थियेटर को शो की एक तय संख्या दी है-
•    2 स्क्रीन वाले सिनेमाघर: 8 शो
•    3 स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स: 11 शो
•    4 स्क्रीन: 14 शो
•    5 स्क्रीन: 16 शो
•    6 स्क्रीन: 19 शो
•    7 स्क्रीन: 22 शो
•    8 स्क्रीन: 25 शो
•    9 स्क्रीन: 28 शो
•    10 या उससे ज्यादा स्क्रीन: 31 शो रोजाना
फिल्म को सेंसर से हरी झंडी मिलने के बाद से ही एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है. माना जा रहा है कि फिल्म बड़े पैमाने पर रिलीज होगी. कुल कितनी स्क्रीन पर फिल्म रिलीज होगी, इसका फाइनल आंकड़ा 19 जून को सामने आएगा.
आमिर खान की इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं. अब देखना ये है कि ये अलग किस्म की रिलीज स्ट्रेटजी फिल्म को कितना फायदा दिलवाती है.   

Featured Video Of The Day
Kim Jong Un Weapon Test With Daughter: North Korea Missile Launch से America और South Korea में डर