बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं, जिसमें उन्होंने दुख जताया कि भारत में थियेटरों की कमी है. वहीं उन्होंने कहा कि बड़ी फिल्मों के ज्यादा कलेक्शन के लिए ज्यादा सिनेमाहॉल की जरुरत है. वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में सुपरस्टार ने चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर धुरंधर को भी चीन की फिल्मों की तरह बड़ी रिलीज मिलती तो इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ज्यादा होता.
आमिर खान ने स्क्रीन पर कही ये बात
आमिर खान ने भारत में और ज्यादा सिनेमाघर होने की जरुरत होते हुए कहा कि देश में केवल 9000 स्क्रीन्स हैं अभी, जो कि चीन की तुलना में एक लाख होंगे. तुलना कैसी? आउटलेट्स के मामले में हम उनके साइज का दसवां हिस्सा हैं. इसीलिए जब कोई बड़ी फिल्म चीन में रिलीज होती है, तो वह बहुत बड़ा बिजनेस करती है. वह दो बिलियन अमेरिकी डॉलर का बिजनेस करती है. सिर्फ चीन में, बाकी दुनिया में नहीं. सिर्फ चीन में, बड़ी फिल्में इस तरह का बिजनेस करती हैं.
चीन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का कलेक्शन
आगे उन्होंने कहा, वहां बड़ी फिल्में अरबों डॉलर का बिजनेस करती हैं. मैं अमेरिकी डॉलर की बात कर रहा हूं. तो, जब हम अपने स्क्रीन की संख्या बढ़ाएंगे, तो आप देखेंगे कि बिजनेस जमीनी स्तर पर फैलेगा. आपके पिरामिड का बेस चौड़ा हो जाएगा.” जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चीन की फिल्म ने झा 2 दो बिलियन डॉलर का कलेक्शन चीन में किया था. वहीं तुलना में धुरंधर, जो 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. उसने केवल 225 मिलियन डॉलर का कलेक्शन केवल भारत में किया है. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 150 मिलियन डॉलर की कमाई फिल्म ने की है.
धुरंधर का बॉक्स ऑफिस
धुरंधर के कलेक्शन की बात करें तो भारत में रणवीर सिंह की फिल्म ने 1000 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं आमिर खान ने कहा, जबकि देखा जाए तो अगर 5000 स्क्रीन की बजाय 15000 स्क्रीन पर फिल्म को रिलीज किया जाता तो धुरंधर का कलेक्शन बड़ा होता. मैं यह कहने की कोशिश कर रहा हूं. असली बदलाव तब होगा जब स्क्रीन के नंबर बढ़ेंगे. क्योंकि भारत में कितने जिले हैं अभी जहां सिगल स्क्रीन नहीं है.