बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान की फिल्मों की तरह उनकी पर्सनल लाइफ भी अक्सर सरप्राइज से भरी रहती है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. शादी की तस्वीरें सामने आईं तो लोगों ने दूल्हा-दुल्हन के लुक की तारीफ की, लेकिन कुछ दिनों बाद एक ऐसी डिटेल ने सारी लाइमलाइट चुरा ली, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. बात उस खास वेडिंग रिंग की है, जिसे आमिर ने गौरी स्प्रैट के लिए चुना. इसकी कहानी जितनी दिलचस्प है, उतनी ही हैरान करने वाली भी.
शादी के बाद इस रिंग पर टिक गई सबकी नजर
5 जुलाई को आमिर खान और उनकी लॉन्ग टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट ने मुंबई स्थित अपने घर पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की. दोनों ने बेहद सादगी से इस खास दिन को सेलिब्रेट किया. शादी की तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने दोनों के लुक की खूब तारीफ की, लेकिन धीरे-धीरे गौरी की उंगली में चमक रही खास रिंग ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
तीन महीने तक चली खास रूबी की तलाश
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वेडिंग रिंग को लग्जरी ज्वेलरी ब्रांड QWEEN ने तैयार किया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें लगी मेडागास्कर की रेयर रूबी है. बताया जा रहा है कि इस खास रूबी को ढूंढ़ने में ही तीन महीने से ज्यादा का समय लगा. यही वजह है कि इसे 'वन इन ए मिलियन' जेमस्टोन भी कहा जा रहा है.
131 कारीगरों ने 256 घंटे तक की मेहनत
रूबी मिलने के बाद इस रिंग को तैयार करने का काम शुरू हुआ. डिजाइन से लेकर स्टोन सेटिंग और फिनिशिंग तक पूरी प्रक्रिया में 131 कारीगरों ने मिलकर काम किया. इस शानदार ज्वेलरी पीस को तैयार करने में कुल 256 घंटे लगे. हर छोटी डिटेल को बेहद बारीकी से तैयार किया गया ताकि ये रिंग देखने में भी खास लगे और हमेशा के लिए यादगार बन जाए.
डिजाइन में भी दिखा रॉयल टच
इस रिंग का डिजाइन भी काफी यूनिक है. रूबी को सिंपल बैंड पर लगाने के बजाय ताज जैसी गोल्ड सेटिंग में फिट किया गया है. इसे कैबोशॉन कट दिया गया है, जिससे पत्थर का रंग और चमक और ज्यादा उभरकर दिखाई देती है. गोल्ड डिटेलिंग और डायमंड वर्क इस रिंग को शाही लुक देते हैं. यही वजह है कि आमिर और गौरी की शादी के बाद अब ये खास अंगूठी सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही है.
ये भी पढे़ं- गौरव खन्ना की लॉकअप सीजन 2 में एंट्री, आते ही वाइफ आकांशा चमोला से कहा- बैंड बजा दिया तूने
आमिर खान की शादी के बारे में
जैसा कि आप जानते हैं कि आमिर खान ने हाल ही में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है, जिनकी यह दूसरी शादी है और वह एक बच्चे की मां हैं. वहीं आमिर कान ने दो शादियां की थीं. उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता और दूसरी पत्नी किरण राव हैं. पहली शादी से उनके दो बच्चे जुनैद और इरा खान हैं. जबकि दूसरी शादी से बेटा आजाद है.