क्या Aamir Khan ने गर्लफ्रेंड संग कर ली सगाई, Gauri Spratt ने पहनी 40 हीरों से जड़ी बेशकीमती रिंग, खासियत जानकर होंगे हैरान

हाल ही में गौरी स्प्रैट को आमिर खान के साथ कोमल नाहटा के बेटे मोहक नाहटा के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में देखा गया.  जहां उन्होंने यह रिंग पहनी थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
क्या आमिर खान ने गर्लफ्रेंड संग कर ली सगाई
नई दिल्ली:

आमिर खान और गौरी स्प्रैट आए दिन सुर्खियों में रहते हैं, उनकी प्यारी केमेस्ट्री फैंस को भी खूब पसंद आती है. उनका साथ दिखता है कि दोनों एक दूसरे को कितना पसंद करते हैं.  हाल की एक रिपोर्ट में आमिर का एक और पहलू सामने आया है. वह यह है कि वह तोहफे देने के मामले में कितनी गहरी सोच रखते हैं.  रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर ने हाल ही में गौरी के लिए दो अंगूठियां बनवाईं. यह खास तौर पर बेहद प्यारा और निजी तोहफा है.

क्यों खास हैं ये अंगूठी
आमिर खान ने ज्वेलरी ब्रांड QWEEN में निवेश किया है और उसी ब्रांड से दो खास अंगूठियां बनवाने का फ़ैसला किया. सिर्फ एक अंगूठी लेने के बजाय, उन्होंने गौरी के लिए दो अंगूठियां चुनीं. हर अंगूठी रिश्ते के एक अलग पहलू को दिखाती है - एक में एक्वामरीन जड़ा है और दूसरी में रूबी जड़ी है. दोनों पत्थर खबूसरती के साथ ही गहरे अर्थ के लिए जाने जाते हैं.  

40 असली हीरे से जड़ी है रिंग 

एक्वामरीन वाली अंगूठी के बीच में एक शानदार नीला पत्थर जड़ा है, जो अपनी दुर्लभता और बेहतरीन क्वालिटी के लिए जाना जाता है. इस तरह के पत्थर बहुत मुश्किल से मिलते हैं. यह पत्थर ब्राजील से मंगाया गया था और सोने में जड़ा गया, जिसके चारों ओर 40 असली हीरे जड़े हैं जो इसकी चमक और भी बढ़ा देते हैं. इस अंगूठी को बनाने में 363 घंटे से ज्यादा का समय लगा और इस पर 100 से ज्यादा कारीगरों ने काम किया.

दूसरी अंगूठी में मेडागास्कर का एक असली रूबी जड़ा है - यह जगह दुनिया के कुछ सबसे बेहतरीन रूबी पत्थरों के लिए मशहूर है. बहुत कम रूबी पत्थर ही इस स्तर की क्वालिटी के होते हैं. इस अंगूठी को बनाने में 800 घंटे से ज्यादा का समय लगा. ये दोनों अंगूठियां मिलकर एक खूबसूरत कहानी बयां करती हैं. रूबी जुनून और गहरे प्यार का प्रतीक है, जबकि एक्वामरीन स्पष्टता और भावनात्मक गहराई को दर्शाता है. यह दिखाता है कि एक रिश्ते में अलग-अलग तरह की ऊर्जाएं कैसे एक साथ आती हैं.

Advertisement

गौरी को अंगूठी पहने हुए देखा गया

हाल ही में गौरी स्प्रैट को आमिर खान के साथ कोमल नाहटा के बेटे मोहक नाहटा के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में देखा गया.  जहां उन्होंने यह रिंग पहनी थी.  रिंग के कलर की ही उन्होंने साड़ी पहनी थी. वहीं आमिर ने क्लासिक ब्लैक सूट पहना था. जिस चीज़ ने सबका ध्यान सबसे ज़्यादा खींचा, वह थी गौरी की एक्वामरीन अंगूठी. यह उनके पूरे लुक में ग्लैमर का एक बेहतरीन टच जोड़ रही थी.  
 

Featured Video Of The Day
वायनाड में बारिश बनी मुसीबत, लैंडस्लाइड का खौफनाक VIDEO
Topics mentioned in this article
Aamir Khan Gauri Spratt
Aamir Khan Gauri Spratt News
Aamir Khan Girlfriend Gauri
Aamir Khan Girlfriend Gauri Spratt
Aamir Khan Girlfriend Gauri Spratt Lovestory