नई फिल्म 'सिल्कयारा 41' बनाएंगे आमिर खान, सच्ची घटना से प्रेरित है यह भारत-ऑस्ट्रेलियाई फिल्म

सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म की कहानी से प्रभावित आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत भारत और आस्ट्रेलियाई फिल्म 'सिल्कयारा 41' को बनाने की घोषणा की है. इसका निर्देशन निर्देशक कबीर खान करेंगे, जो बजरंगी भाईजान और 83 जैसी बेहतरीन फिल्म को डायरेक्टर कर चुके हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आमिर खान प्रोडक्शन की नई फिल्म की घोषणा
Instagram

Film Silkyara 41: 'आमिर खान प्रोडक्शंस', 'माइंड ब्लोइंग फिल्म्स ऑस्ट्रेलिया' और 'कबीर खान फिल्म्स' ने अपनी नई फिल्म 'सिल्कयारा 41' की घोषणा की है. सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म उत्तराखंड के सिल्कयारा टनल रेस्क्यू मिशन और इस अभियान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर टनलिंग एक्सपर्ट और ऑस्ट्रेलिया के स्थानीय हीरो अर्नोल्ड डिक्स की अहम भूमिका से प्रेरित है. 

फिल्म की कहानी ऑस्ट्रेलिया के चर्चित स्क्रीन राइटर एंड्रयू अनास्टासियोस ('द वॉटर डिवाइनर') ने लिखी है, जिसका निर्देशन मशहूर निर्देशक कबीर खान करेंगे. यह फिल्म भारत- ऑस्ट्रेलिया के बीच एक खास सहयोग का उदाहरण है, जो दोनों देशों की रचनात्मक ताकत, कहानी कहने की परंपरा और प्रोडक्शन एक्सपर्टीज को एक साथ लेकर आएगी.

ये भी पढ़ें-एक्शन में बुरी तरह हारी आलिया भट्ट, हॉलीवुड- बॉलीवुड दोनों में रहीं फ्लॉप? 

आमिर खान ने की होम प्रोडक्शन के तहत बनने वाले नए प्रोजेक्ट की घोषणा

आमिर प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म ऐलान ऐसे समय में हुआ है जब भारत और ऑस्ट्रेलिया अपने रिश्तों को और मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग के नए अध्याय की ओर बढ़ रहे हैं. ऐसे माहौल में फिल्म 'सिल्कयारा 41' सहयोग, साझा मूल्यों और इंसानी जज्बे की एक मजबूत मिसाल बनकर सामने आई है. आमिर खान प्रोडक्शंस के संस्थापक आमिर खान ने कहा, 'माइंड ब्लोइंग फिल्म्स' और 'आमिर खान प्रोडक्शंस' के बीच इस खास सहयोग की घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है.

आमिर खान प्रोडक्शंस की नई फिल्म की घोषणा के बाद साथ नजर आए निर्देशक कबीर खान
Photo Credit: Instagram

अंतरराष्ट्रीय सहयोग और इंसानी जज्बे के जीत की कहानी है फिल्म सिल्कयारा 41

आमिर खान ने कहा कि, 'सिल्कयारा टनल रेस्क्यू की कहानी ने मुझे गहराई से प्रभावित किया. यह मुश्किल हालात में साहस, जज्बे, सूझ-बूझ और इंसानियत की कहानी है. हमें खास तौर पर खुशी है कि हम इसकी घोषणा ऐसे ऐतिहासिक दिन पर कर रहे हैं, जब भारत और ऑस्ट्रेलिया अपने द्विपक्षीय रिश्तों में एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं. यह भी खास बात है कि हमारे दोनों देश मिलकर ऐसी फिल्म बना रहे हैं, जो अंतरराष्ट्रीय सहयोग और इंसानी जज्बे की जीत की कहानी को सामने लाती है.'

ये भी पढ़ें-काली छतरी से लेकर पीली साड़ी तक: बॉलीवुड ने कैसे बदला हमारे 'बारिश के रोमांस' का तरीका? देखें 5 यादगार लम्हें

Advertisement
Featured Video Of The Day
पुडुचेरी से राजौरी तक! अब एक ही कैडर में काम करेगी IAS रवि सिहाग और इशिता राठी की जोड़ी
Topics mentioned in this article
Aamir Khan
New Film Announcement
Bollywood News
Aamir Khan Produced Film