बचपन में खिड़की से शुरू हुई थी आमिर खान-रीना की लव स्टोरी, परिवार से बगावत कर की शादी, पत्नी के माता-पिता ने तोड़ लिया था रिश्ता

आमिर खान ने साल 1986 में रीना दत्ता से शादी रचाई थी. यह उनकी लव मैरिज थी. रीना उनके पड़ोस में ही रहती थी और यह उनका बचपन का प्यार थीं. इस शादी से कपल को दो बच्चे जुनैद और ईरा खान हुए थे. दोनों की शादी 16 साल चली.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बचपन में ही शुरू हो गई थी आमिर खान-रीना की लव स्टोरी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों फिल्मों से दूर हैं. उन्हें पिछली बार बतौर एक्टर फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था. बीते चार साल से वह बतौर एक्टर फिल्म में नहीं दिख रहे हैं, लेकिन बतौर प्रोड्यूसर वह कई फिल्मों पर काम चुके हैं और कर भी रहे हैं. दूसरी तरफ आमिर खान दो तलाक के बाद अपनी तीसरी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रेट संग भी चर्चा में रहते हैं. आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता और दूसरी किरण राव रही हैं. बात करेंगे आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता संग कैसे और कहां से लव स्टोरी शुरू हुई थी.

गुपचुप रचाई थी शादी
आमिर खान ने साल 1986 में रीना दत्ता से शादी रचाई थी. यह उनकी लव मैरिज थी. रीना उनके पड़ोस में ही रहती थी और यह उनका बचपन का प्यार थीं. इस शादी से कपल को दो बच्चे जुनैद और ईरा खान हुए थे. दोनों की शादी 16 साल चली. आमिर ने जब रीना से शादी की थी तो उनकी उम्र 21 साल थी और वह फिल्मों में भी नहीं आए थे. उस वक्त आमिर अपनी डेब्यू फिल्म कयामत से कयामत की शूटिंग कर रहे थे. इस फिल्म की शूटिंग से एक साल पहले ही दोनों में प्यार पनप गया था. दोनों बचपन से एक-दूजे को जानते थे. आमिर को रीना शुरू से ही पसंद थी, लेकिन परिवार वाले इसके खिलाफ थे, फिर भी दोनों ने चुपचाप शादी रचा ली. गुपचुप शादी रचाने के कई समय तक दोनों ने इसे सीक्रेट रखा. एक दिन रीना की बहन को शक हो गया और उन्होंने पिता को बताने की धमकी दे दी थी.

रीना दत्ता के पिता को लगा था झटका

बहन की धमकी से रीना डर गईं और आमिर खान के घर जाकर सारी बात बता दीं. आमिर के पिता ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया, लेकिन रीना के फादर इस रिश्ते के खिलाफ थे. यहां तक कि बेटी की शादी की बात सुनकर रीना के पिता बीमार पड़ गए थे. उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था. फिल्म कयामत से कयामत और कई फिल्मों के बाद भी यह बात नहीं बताई गई थी कि आमिर खान शादीशुदा हैं. लेकिन दोनों का प्यार शादी के बाद 16 साल तक ही चला और साल 2002 में दोनों ने तलाक ले लिया. तलाक के तीन साल बाद आमिर ने फिल्म लगान की टीम की एक मेंबर किरण राव से 2005 में शादी रचाई और 16 साल बाद 2021 में तलाक ले लिया. अब आमिर खान अपनी फिल्म की टीम की गौरी स्प्रेट संग शादी को लेकर चर्चा में हैं. आमिर ने बीते साल अपने बर्थडे पर गौरी संग अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी.




 

Featured Video Of The Day
Agriculture Crisis: बारिश से लहसुन की फसल तबाह, किसानों का दर्द, क्या हैं अब मांगें?। Top News। NDTV