4000 करोड़ की रामायणम् में सीता का रोल कर रही साउथ एक्ट्रेस को आमिर खान ने बताया बेस्ट, कौन है ये ?

आमिर खान ने इस एक्ट्रेस की तारीफ इसलिए की क्योंकि वह मिस्टर परफेक्शनिस्ट के बेटे जुनैद खान के साथ भी एक फिल्म कर रही हैं. हाल में फिल्म का म्यूजिक लॉन्च हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जुनैद खान की फिल्म एक दिन के म्यूजिक लॉन्च पर आमिर हुए भावुक
Social Media
नई दिल्ली:

आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन' का म्यूजिक लॉन्च रविवार (26 अप्रैल) शाम को आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम एक संगीत भरी शाम में तब्दील हो गया, जहां आमिर खान भी मौजूद रहे. आमिर इस फिल्म के निर्माता भी हैं. इवेंट के दौरान आमिर खान ने मंच पर फिल्म से जुड़ा एक गाना भी गाया और इस दौरान वह भावुक नजर आए. कार्यक्रम में आमिर खान ने फिल्म की पूरी टीम की तारीफ की, खासतौर पर फिल्म की हीरोइन साई पल्लवी की. आमिर ने साई पल्लवी को देश की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री बताते हुए कहा, “मेरे लिए साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री हैं. फिल्म की पूरी कास्ट ने बहुत अच्छा काम किया है और मुझे खुशी है कि हमने वही फिल्म बनाई, जो हम बनाना चाहते थे. यह सुनील (पांडे, निर्देशक) की पहली फिल्म है. सुनील ने बहुत जुनून और बहुत प्यार के साथ काम किया है. वह बेहद मेहनती और धैर्यवान रहे हैं. उन्होंने मुझे भी सहन किया है.

सुनील ‘तारे जमीन पर' में असिस्टेंट डायरेक्टर थे. वह ‘दिल्ली बेली' और ‘रंग दे बसंती' में भी असिस्टेंट डायरेक्टर रहे हैं. वह मेरे मैनेजर भी रह चुके हैं. अद्वैत चंदन भी मेरे मैनेजर रह चुके हैं. पता नहीं कैसे, मेरे मैनेजर फिल्ममेकर बन जाते हैं. सुनील ने कागज पर लिखी चीजो को पर्दे पर उतारने में शानदार काम किया है.”

वहीं साई पल्लवी, जो साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, फिल्म ‘एक दिन' के जरिए हिंदी फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं. हालांकि वह जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘रामायण' में भी नजर आने वाली हैं.

म्यूजिक लॉन्च के दौरान साई पल्लवी भी भावुक नजर आईं. उन्होंने अपनी जर्नी को याद करते हुए कहा, “जब मैं इंडस्ट्री में अपने सफर को पीछे मुड़कर देखती हूं तो मुझे नहीं पता कि मैंने ऐसा कौन-सा काम किया है, लेकिन मैं इस बात से खुश हूं कि मैंने जो भी किया, उसने मुझे ऐसे कमरे तक पहुंचाया जहां इतने प्रतिभाशाली लोग मौजूद हैं और मैं खुद को बहुत विनम्र महसूस करती हूं. हालांकि मुझे अपने सीन पसंद आए, लेकिन कभी-कभी मैं चाहती थी कि लाइट्स थोड़ी धीमी हों ताकि मैं और ज्यादा भावुक हो सकूं. आज मेरे लिए एक भावुक दिन है. मैं इस पूरे सफर के लिए बहुत आभारी हूं. आमिर सर, मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. जुनैद एक शानदार को-स्टार रहे हैं.”

Advertisement

फिल्म ‘एक दिन' जुनैद खान की तीसरी फिल्म बताई जा रही है और यह 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. खास बात यह है कि इसी दिन रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी' भी रिलीज हो रही है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी.

Featured Video Of The Day
राम कृष्ण ने चंपत राय पर दिया बड़ा बयान!
Topics mentioned in this article
Aamir Khan
Junaid Khan
Sai Pallavi
Ek Din
Ek Din Release Date
Ek Din Cast
Ek Din Budget