वीडियो बनाते वक्त इस लड़की के साथ हुआ हादसा, पोज देने के चक्कर में बैलेंस बिगड़ते ही गिरी झाड़ियों में

सोशल मीडिया पर बहुत से लोग अपना वीडियो और रील बनाने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं. यही वजह है जो बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स जहां मौका मिलता वहां वीडियो बनाने लेते हैं. लेकिन कभी कभी वीडियो बनाते वक्त कैसे हादसे हो सकते हैं

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
पोजे देते समय झाड़ियों में गिरी लड़की
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर बहुत से लोग अपना वीडियो और रील बनाने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं. यही वजह है जो बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स जहां मौका मिलता वहां वीडियो बनाने लेते हैं. लेकिन कभी कभी वीडियो बनाते वक्त कैसे हादसे हो सकते हैं, इसका नया उदाहरण इन दिनों वायरल हो रहे एक वीडियो से देखने को मिलता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वीडियो बनाते वक्त उसके साथ ऐसा हादसा हुआ कि आपकी भी हंसी छूट जाएगी. 

हालांकि यह लड़की का एक फनी वीडियो है. जिसमें वह झाड़ियों में गिरती हुई नजर आ रही है. वीडियो में लड़की कैमरे में देखते हुए पीछे की ओर कदम बढ़ा रही होती है, उसको पता नहीं होता है कि पीछे कुछ ही दूर में ऊंचाई खत्म हो रही है. जिसके बाद वह पीछे मौजूद झाड़ियों में जाकर गिर जाती हैं. हालांकि लड़की की दो दोस्त उसको उठाने के लिए तुरंत आ जाती हैं. वहीं लड़की के वीडियो के बैक ग्राउंड में बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म 'लागा चुनरी में दाग' के गाने 'हम तो ऐसा हैं भैया' बज रहा है.

झाड़ी में गिरते हुए लड़की का यह फनी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो को whatwe_doo नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है. कई सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. खबर बनाने तक लड़की के इस फनी वीडियो को 5 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Child Marriage Free India: बाल विवाह रोकने के लिए स्थानीय नेटवर्क कैसे काम करता है? | Child Abuse