रेखा की गोद में बैठा है 90s का वो सुपरस्टार, जिसने चूर-चूर कर दिया था शाहरुख-सलमान का स्टारडम, पहचाना क्या?

रेखा के साथ दिखाई दे रहा यह बच्चा एक टाइम में शाहरुख-आमिर और सलमान जैसे दिग्गज हीरो को कड़ी टक्कर देता था. आज भी इनकी क्यूटनेस पर लड़कियां फिदा हैं. आप पहचान पाए इन्हें?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रेखा की गोदी में बैठा है बॉलीवुड का सुपरस्टार

मोहब्बतें फेम हीरो जुगल हंसराज (Jugal Hansraj) तो आपको याद ही होंगे. जी हां, हम उसी एक्टर की बात कर रहे हैं, जिन्होंने अपनों नीली आंखों से लड़कियों को अपना दीवाना बना लिया था. जुगल हंसराज ज्यादा फिल्मों में नजर तो नहीं आए, लेकिन अपने चॉकलेटी बॉय इमेज से उन्होंने लड़कियों के दिलों में एक खास जगह जरूर बना ली. जुगल हंसराज के बचपन की एक फोटो इस समय सोशल मीडिया मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वे बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा के साथ दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर में जुगल हंसराज काफी छोटे और प्यारे लग रहे हैं.

रेखा की गोद में बैठा है सुपरस्टार 

गौरतलब है कि इससे पहले भी रेखा के साथ जुगल हंसराज के बचपन की एक फोटो सामने आई थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. दोनों की साथ में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें मौजूद हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जुगल हंसराज और रेखा के बीच काफी गहरा रिश्ता है. इस बार जो फोटो वायरल हो रही है, वह भी बेहद क्यूट है. इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि रेखा ने कितने प्यार से जुगल हंसराज को गले लगाया हुआ है और वे बहुत खुश हैं. वहीं जुगल भी रेखा को देख मुस्कुरा रहे हैं. यकीनन यह प्यारी सी तस्वीर आपका दिल जीत लेगी. सोशल मीडिया यूजर्स भी फोटो पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.

बचपन से कर रहे फिल्मों में काम 

Advertisement

जुगल हंसराज बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे. वे कई फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट देखे गए हैं.  बता दें, एक समय ऐसा भी था जब जुगल हंसराज की क्यूटनेस पर शाहरुख, सलमान और आमिर से भी ज्यादा लड़कियां फिदा थीं. वहीं इन दिनों जुगल हंसराज फिल्मों से पूरी तरह गायब हैं और अमेरिका में अपने परिवार के साथ सेटल्ड हैं. जुगल अपनी पत्नी जैस्मिन और बेटे के साथ अमेरिका में रहते हैं.

यह भी पढ़ें: 63 साल पुराना गाना, जिसे गाने से लता मंगेशकर ने किया था मना, राजेंद्र प्रसाद के कहने पर बहन उषा संग दी आवाज, फिल्म ने मनाई गोल्डन जुबली

Advertisement
Featured Video Of The Day
CJP ने खत्म किया आंदोलन, प्रेस कांफ्रेंस में बड़ा ऐलान
Topics mentioned in this article
Jugal Hansraj
Entertainment
Bollywood