90s की यादें होंगी ताजा! Salman Khan-Govinda की ये 5 फिल्में फिर मचाएंगी धमाल, जानिए रिलीज डेट

अगर आपको 90s और 2000s की गोविंदा की कॉमेडी फिल्में पसंद हैं, तो इस महीने थिएटर्स में एक बार फिर पुराना बॉलीवुड वाला मजा लौटने वाला है. दरअसल, डेविड धवन की कई सुपरहिट फिल्मों को दोबारा बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बड़े पर्दे पर फिर दिखेगा डेविड धवन की कॉमेडी फिल्मों का जादू

एक दौर था जब डेविड धवन की फिल्में मतलब पूरा पैसा वसूल एंटरटेनमेंट माना जाता था. कॉमेडी, गाने, डांस और सलमान-गोविंदा जैसे स्टार्स की जोड़ी थिएटर्स में दर्शकों को सीट से उठने नहीं देती थी. अगर आप भी उस दौर को मिस करते हैं तो आपके लिए उस दौर की यादें ताजा करने का एक बेहतरीन मौका मिल रहा है. PVR INOX ने डेविड धवन फिल्म फेस्टिवल की घोषणा की है, जिसके तहत उनकी कई सुपरहिट फिल्मों को दोबारा सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Panchayat का रिकॉर्ड टूटा, IMDb पर नंबर 1 बनी अमेजन प्राइम की ये धमाकेदार वेब सीरीज, हर एपिसोड एंटरटेनमेंट से भरपूर

डेविड धवन-गोविंदा की कॉमेडी फिर थिएटर्स में मचाएगी धमाल

90s में डेविड धवन और गोविंदा की जोड़ी को कॉमेडी फिल्मों की गारंटी माना जाता था. दोनों ने साथ मिलकर हिंदी सिनेमा को कई ऐसी फिल्में दीं, जिन्हें आज भी लोग टीवी पर बड़े चाव से देखते हैं. अब इसी जोड़ी की दो सुपरहिट फिल्में ‘राजा बाबू' और ‘आंखें' फिर से सिनेमाघरों में लौट रही हैं. ‘राजा बाबू' में गोविंदा का देसी अंदाज, उनकी कॉमिक टाइमिंग और करिश्मा कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.  वहीं ‘आंखें' उस दौर की सबसे बड़ी कॉमेडी हिट्स में गिनी जाती है, जिसमें गोविंदा और चंकी पांडे की जोड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया था. इन दोनों फिल्मों के कई डायलॉग्स आज भी सोशल मीडिया और मीम्स में नजर आ जाते हैं.

Advertisement

इसी फेस्टिवल में सलमान खान और गोविंदा की सुपरहिट फिल्म ‘पार्टनर' को भी दोबारा रिलीज किया जा रहा है. साल 2007 में आई इस फिल्म में दोनों स्टार्स की कॉमिक केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. ‘पार्टनर' के गाने, डायलॉग्स और सलमान-गोविंदा की मस्ती आज भी लोगों को याद है.

सलमान खान की ये कॉमेडी फिल्में भी होंगी री-रिलीज 

फिल्म फेस्टिवल में सलमान खान की दो और पॉपुलर फिल्में ‘मुझसे शादी करोगी' और ‘मैंने प्यार क्यों किया' भी शामिल हैं. ‘मुझसे शादी करोगी' में सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की तिकड़ी ने लोगों को जबरदस्त एंटरटेनमेंट दिया था. फिल्म के कई कॉमिक सीन्स आज भी इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं. वहीं ‘मैंने प्यार क्यों किया' में सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी के साथ सोहेल खान और सुष्मिता सेन की मौजूदगी ने फिल्म को और मजेदार बना दिया था. इस फिल्म के गाने और सलमान का कॉमिक अंदाज उस दौर में काफी चर्चा में रहा था.

Advertisement

इस फेस्टिवल में सिर्फ 90s की फिल्में ही नहीं, बल्कि वरुण धवन की फिल्म ‘मैं तेरा हीरो' को भी शामिल किया गया है. यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी और इसे भी डेविड धवन ने ही डायरेक्ट किया था.

ये सभी फिल्में 22 मई से PVR INOX सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी. जल्द ही इन फिल्मों की एडवांस बुकिंग भी शुरू की जा सकती है. ओटीटी और मोबाइल स्क्रीन के दौर में बड़े पर्दे पर पुरानी सुपरहिट फिल्मों की वापसी कई फैंस के लिए नोस्टेलजिया जैसा अनुभव होने वाला है. खासकर उन दर्शकों के लिए, जिन्होंने सलमान और गोविंदा की इन फिल्मों को पहली बार थिएटर्स में देखा था.

Featured Video Of The Day
Prateek Yadav Death: Akhilesh Yadav के भाई प्रतीक की मौत पर बड़ा खुलासा! | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article