90s Horror Movies: 90s की इन 5 हॉरर फिल्मों ने थिएटर में मचा दी थी दहशत, तीसरी वाली देखने के बाद अकेले सोने से डरते थे लोग

90s Horror Movies: 90s के दौर में रामसे ब्रदर्स और दूसरी हॉरर फिल्मों का ऐसा खौफ था कि लोग फिल्म देखने के बाद रात में अकेले बाहर निकलने से भी डरते थे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
90s की 5 हॉरर फिल्में जिन्होंने लोगों की उड़ा दी थी नींद

90s Horror Movies: 90s का वो दौर अलग ही था, जब हॉरर फिल्में सिर्फ स्क्रीन पर नहीं चलती थीं बल्कि लोगों के दिमाग में उतर जाती थीं. सिनेमाघर के अंदर चीखें सुनाई देती थीं और बाहर निकलते ही सन्नाटा डराने लगता था. उस समय आज की तरह हॉरर फिल्मों में कॉमेडी का तड़का लगाकर डर को हल्का नहीं किया जाता था. अंधेरी हवेलियां, अचानक बजने वाला डरावना म्यूजिक, कब्रिस्तान और सफेद साड़ी में दिखने वाली चुड़ैलें लोगों की धड़कन बढ़ा देती थीं. हालत ये होती थी कि फिल्म देखकर घर लौटने वाले लोग रास्ते में पीछे मुड़कर जरूर देखते थे. रामसे ब्रदर्स की फिल्मों का खौफ ऐसा था कि कई लोग रात में अकेले बत्ती बंद करके सोने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाते थे. 90s की ये हॉरर फिल्में आज भी लोगों को बचपन वाला डर याद दिला देती हैं.

ये भी पढ़ें: एक हिट फिल्म से सलमान खान ने बचाया था इस डायरेक्टर को दिवालिया होने से, 1 करोड़ की फिल्म ने कमाए थे 40 करोड़

बंद दरवाजा

‘बंद दरवाजा' उस दौर की सबसे चर्चित हॉरर फिल्मों में गिनी जाती है. इस फिल्म में लोगों को पहली बार इंडियन ड्रैकुला जैसा किरदार देखने को मिला था. फिल्म का डरावना माहौल दर्शकों को लंबे समय तक याद रहा. कहा जाता है कि कई लोग फिल्म देखने के बाद रात में अकेले बाहर निकलने से डरने लगे थे. फिल्म में अरुणा ईरानी भी अहम किरदार में नजर आई थीं. हॉलीवुड की डरावनी फिल्मों को टक्कर देने वाली इस मूवी ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

सन्नाटा

‘सन्नाटा' ने भी 90s में हॉरर फिल्मों के बीच अपनी खास पहचान बनाई थी. फिल्म अपने नाम की तरह डर और रहस्य से भरी हुई थी. विनोद मेहरा, बिंदिया गोस्वामी, हेलन और सारिका जैसे कलाकारों ने इसमें काम किया था. उस समय दर्शकों को इसका डरावना अंदाज काफी पसंद आया था. फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक और सस्पेंस लोगों को अंत तक बांधे रखता था. यही वजह थी कि ये फिल्म उस दौर में काफी चर्चा में रही थी.

Advertisement

वीराना

रामसे ब्रदर्स की ‘वीराना' उस दौर की सबसे लोकप्रिय हॉरर फिल्मों में शामिल रही. फिल्म में हेमंत बिरजे लीड रोल में नजर आए थे. वहीं एक्ट्रेस जैस्मिन ने चुड़ैल का किरदार निभाकर खूब चर्चा बटोरी थी. लोगों ने पहली बार किसी चुड़ैल को ग्लैमरस अंदाज में देखा था. यही वजह रही कि ये फिल्म युवाओं के बीच काफी मशहूर हुई थी. आज भी इस फिल्म का नाम सुनते ही लोगों को उसका डरावना माहौल याद आ जाता है.

डाक बंगला

‘डाक बंगला' की कहानी एक भूतिया जगह के इर्द-गिर्द घूमती थी जहां रहस्यमयी घटनाएं होती रहती थीं. फिल्म में मजहर खान ने लीड रोल निभाया था. डर और सस्पेंस से भरी इस फिल्म ने उस दौर के दर्शकों को खूब रोमांचित किया था. फिल्म की कहानी में लगातार होने वाली हत्याओं ने लोगों को काफी डराया था. यही कारण था कि ये फिल्म उस समय हॉरर पसंद करने वालों की फेवरेट बन गई थी.

Advertisement

पुरानी हवेली

‘पुरानी हवेली' भी रामसे ब्रदर्स की सबसे डरावनी फिल्मों में शामिल मानी जाती है. फिल्म में दीपक पराशर और अमिता नांगिया मुख्य भूमिका में नजर आए थे. कहानी एक न्यूली मैरिड कपल की थी जो एक पुरानी हवेली में फंस जाता है. इसके बाद फिल्म में कई डरावनी घटनाएं देखने को मिलती हैं. इस फिल्म ने टीवी और थिएटर दोनों जगह लोगों को डराने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी. कई दर्शक आज भी इसे 90s की सबसे खौफनाक फिल्मों में गिनते हैं.

Featured Video Of The Day
PM Modi Somnath Visit: सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ पर वायुसेना का शानदार एयर शो