तनूजा ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू, धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, अमिताभ की हैं हीरोइन, रणवीर नहीं इन्हें बताया फिल्म का असली हीरो

धुरंधर 2 ना सिर्फ इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी है, बल्कि अब बॉलीवुड के इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनती दिख रही है. अब एक वेटरन एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह की इस फिल्म की तारीफ की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
काजोल की मां तनुजा ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू

Tanuja Review Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर लगातार धुआंधार कमाई करते हुए आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने 19 मार्च को रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है. इस सीक्वल ने न सिर्फ अपनी पिछली फिल्म से बनी उम्मीदों पर खरा उतरकर दिखाया है, बल्कि अपनी जबरदस्त कहानी और दमदार एक्टिंग के दम पर अपनी एक अलग पहचान भी बनाई है. फिल्म न सिर्फ इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी है, बल्कि अब बॉलीवुड के इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनती दिख रही है. फिल्म को बॉलीवुड के अंदर से भी जमकर सराहना मिल रही है. अब वेटरन एक्ट्रेस तनूजा ने रणवीर सिंह की इस फिल्म की तारीफ की है.

तनूजा ने किया फिल्म का रिव्यू

काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने एक वीडियो अपने X हैंडल (पहले Twitter) पर पोस्ट किया, जिसमें उनकी मां सीनियर एक्ट्रेस तनूजा ने आदित्य धर की फिल्म के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने इस फिल्म को "अद्भुत और जबरदस्त फिल्म" बताया. फिर तनीषा ने अपनी मां से पूछा कि उनके हिसाब से फिल्म का असली हीरो कौन है? रणवीर सिंह या डायरेक्टर आदित्य धर? तनूजा ने जवाब दिया, "डायरेक्टर, 110 परसेंट." जहां तनूजा ने फिल्म को इतनी बेहतरीन ढंग से आगे बढ़ाने का श्रेय फिल्ममेकर को दिया, वहीं उन्होंने कलाकारों की एक्टिंग की भी तारीफ की. जब तनीषा ने कहा कि रणवीर सिंह ने फिल्म में जबरदस्त काम किया है, तो तनूजा ने भी सहमति जताई और इस प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी टीम की तारीफ की.

यह भी पढ़ें: आमिर खान ने धुरंधर 2 का 14 दिन बाद किया रिव्यू, बताया कैसी लगी 250 करोड़ की फिल्म, कहा- पूरी धुरंधर...

फिल्म के बारे में आगे बात करते हुए तनूजा ने कहा, "डायरेक्टर बहुत शानदार हैं, एक अच्छे डायरेक्टर, बेहतरीन, सब कुछ बहुत अच्छे से किया गया है. यह देखते हुए कि यह इतनी लंबी फिल्म है, इसे बहुत अच्छे से बनाया गया है. एक भी पल बोरिंग नहीं था."

Advertisement

पैसा वसूल फिल्म

वीडियो शेयर करते हुए तनीषा ने लिखा, "ठीक है, तो मैंने फिर से वही किया! मैं मां को आखिरकार 'धुरंधर: द रिवेंज' दिखाने ले ही गई, और यह पूरी तरह से पैसे वसूल फिल्म थी. पेश है हमारा ईमानदार रिव्यू! #adityadhar @RanveerOfficial #Dhurandhar2TheRevenge. यह फिल्म ज्यादा लंबी नहीं लगती क्योंकि इसका हर मिनट इतना दिलचस्प है कि आप इसकी दुनिया में पूरी तरह खो जाते हैं! जरूर देखें."

Advertisement

इन सेलेब्स ने भी सराहा

तनूजा के अलावा रजनीकांत, एसएस राजामौली, आमिर खान, महेश बाबू, अल्लू अर्जुन, राम चरण, विजय देवरकोंडा, राम गोपाल वर्मा, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और करण जौहर जैसे सेलिब्रिटीज ने भी धुरंधर 2 की तारीफ की है.

Featured Video Of The Day
Donald Trump ने India को कहा 'Hell Hole' फिर U-Turn लेकर PM Modi को बताया Very Good Friend?
Topics mentioned in this article