800 करोड़ की राका में कटने वाला है दीपिका पादुकोण का रोल, प्रेग्नेंसी की वजह से हो रहा ऐसा? क्या बोले मेकर्स

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. इसके बाद से खबरें आने लगीं कि अल्लू अर्जुन की राका में दीपिका का रोल छोटा हो सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राका में कटेगा दीपिका पादुकोण का रोल?
Social Media
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की दूसरी प्रेग्नेंसी ने अल्लू अर्जुन के साथ उनकी आने वाली फिल्म 'राका' को लेकर नई अटकलों को हवा दे दी है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फिल्म में उनका रोल छोटा कर दिया गया है. हालांकि अब फिल्म की टीम ने इस मामले पर सफाई दी है और सच्चाई सामने रखी है. कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि प्रेग्नेंसी की वजह से दीपिका का रोल छोटा किया जा सकता है या उनकी जगह किसी और को लिया जा सकता है. हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है. मामला बढ़ता देख मेकर्स ने इस मामले पर अपना पक्ष साफ कर दिया है.

'राका' की टीम ने इन रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज कर दिया है और उन्हें बेबुनियाद बताया है. 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए एक बयान में टीम ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि ये पूरी तरह से बेबुनियाद अफवाहें हैं. फिल्म की टीम ने कहा, "सब कुछ प्लान के मुताबिक चल रहा है. 'राका' में दीपिका पादुकोण का रोल बहुत अहम है और सेट पर जबरदस्त एनर्जी के साथ शूटिंग बिना किसी रुकावट के चल रही है."

Photo Credit: Raka

यह बात तब सामने आई है जब कुछ दिन पहले ही यह रिपोर्ट आई थी कि दीपिका प्रेग्नेंसी के दौरान एटली की फिल्म 'राका' की शूटिंग जारी रखने का प्लान बना रही हैं. इंडस्ट्री के एक जानकार ने बताया, "अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी दीपिका पादुकोण 'राका' के लिए जबरदस्त एक्शन सीन शूट कर रही हैं...वह अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म की शूटिंग जारी रखेंगी." दीपिका और फिल्म बनाने वालों ने शूटिंग के दौरान सभी जरूरी सावधानियां बरती हैं.

'किंग' और 'राका' दोनों फिल्मों की रिलीज डेट तय हो चुकी हैं और दोनों ही फिल्में तय टाइम लिमिट के अंदर बन रही हैं. ऐसे में दीपिका चाहती हैं कि वह अपने काम में पीछे न रहें और तय शेड्यूल के हिसाब से ही काम करें. सोर्स ने आगे बताया, "वह अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म की शूटिंग जारी रखेंगी."

Photo Credit: Instagram (deepikapadukone)

'राका' फिल्म का डायरेक्शन एटली कर रहे हैं और इसे सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं. उम्मीद है कि यह फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म बनाने वालों ने फिल्म से उनका पहला लुक जारी किया. इस लुक में अल्लू अर्जुन का एक जबरदस्त क्लोज-अप दिखाया गया था, जिसमें वह पूरी तरह से गंजे नज़र आ रहे थे और उनके चेहरे पर एक बेहद दमदार और खूंखार अंदाज दिख रहा था.
 

Featured Video Of The Day
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान का पलवार! ताबड़तोड़ हमले
Topics mentioned in this article
Deepika Padukone
Raaka
Allu Arjun
Pregnancy
Atlee
Deepika Padukone Pregnant
Raaka Budget
Raaka Box Office Collection
Raaka Cast
Raaka Director