लेटेस्ट क्राइम थ्रिलर 'राख' (प्राइम वीडियो) साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली रिलीज में से एक बनकर उभरी है. अली फजल, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर के लीड रोल्स वाली इस सीरीज को दर्शकों से तारीफें मिल रही हैं. अपनी कहानी, लेयर्ड किरदारों और दमदार परफॉर्मेंस के साथ, 'राख' ने सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज कर दी हैं, और लोग इसके बेहतरीन स्टोरीटेलिंग और इमोशनल इंटेंसिटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. लेकिन इसकी कहानी ऐसी है कि इसे देखने के लिए मजबूत दिल चाहिए.
'राख' ने ओरमैक्स की 'टॉप 10 मोस्ट-वाच्ड ओटीटी प्रॉपर्टीज इन इंडिया' की लिस्ट में जगह बना ली है. इसमें यह 10वें नंबर पर रही है. इसके अलावा, 'राख' ने प्राइम वीडियो पर दुनिया भर में नंबर 1 नॉन-इंग्लिश सीरीज के रूप में भी अपना ऑफिशियल डेब्यू किया है.
रंगा बिल्ला केस से इंस्पायर्ड है वेब सीरीज
कुख्यात रंगा-बिल्ला केस से इंस्पिरेशन लेते हुए बनी 'राख' एक आम क्राइम थ्रिलर से कहीं बढ़कर है. एक ग्रिपिंग इन्वेस्टिगेशन और मजबूत इमोशनल स्टोरीटेलिंग को एक साथ जोड़ते हुए, यह सीरीज दुख, न्याय और इंसानी स्वभाव की पेचीदगियों को करीब से दिखाती है.
'राख' को अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत ने क्रिएट और को-डायरेक्ट किया है. इस सीरीज़ में अली फजल, सोनाली बेंद्रे, आमिर बशीर, आकाश मखीजा, रमनदीप यादव, दिव्या शर्मा, विवान शर्मा, अंशुल चौहान, राकेश बेदी और दिब्येंदु भट्टाचार्य सहित कई कलाकार शामिल हैं.
पिछले कुछ साल में, बनिजय एंटरटेनमेंट के तहत बनिजय एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया ने स्क्रिप्टेड और नॉन-स्क्रिप्टेड दोनों में मजबूती से कदम जमाए हैं. स्क्रिप्टेड कंटेंट की बात करें तो, कंपनी ने 'द नाइट मैनेजर', 'द ट्रायल', 'होस्टेजेस', 'कॉल माई एजेंट: बॉलीवुड', 'अनदेखी', 'आर्या', 'बॉम्बे बेगम्स' और 'ट्रायल बाय फायर' जैसे शो दिए हैं, और साथ ही वे 'हाउस एम.डी.' (House M.D.) के अपकमिंग एडाप्टेशन पर भी काम कर रहे हैं.
नॉन-स्क्रिप्टेड स्पेस में, इस ग्रुप ने भारत के कुछ सबसे बड़े रियलिटी और एंटरटेनमेंट फ्रेंचाइजी प्रोड्यूस किए हैं, जिनमें 'बिग बॉस', 'द 50', 'राइज एंड फॉल', 'खतरों के खिलाड़ी', 'मास्टरशेफ इंडिया', 'एमटीवी रोडीज', 'द कपिल शर्मा शो' और 'इंटो द वाइल्ड विद बियर ग्रिल्स' शामिल हैं.