OTT पर 8 एपिसोड की ये सीरीज घुमा देगी दिमाग, थ्रिलर के शौकीन हैं तो Zee5 पर देख डालिए दो साल पुराना ये नगीना

OTT Web Series: जी5 पर दो साल पहले आई ये सीरीज अपने आप में एक अलग ही चीज है. इसमें दो अलग अलग समय के पुलिस वाले एक दूसरे एक समय पर कनेक्ट करते हैं एक केस सुलझाते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
OTT पर दिमाग घुमा देगी ये थ्रिलर सीरीज
Social Media
नई दिल्ली:

अगर आप OTT प्लैटफॉर्म पर फुल थ्रिल और रोमांच से भरी सीरीज देखना पसंद करते हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी सीरीज जो पिछले दो साल से पब्लिक को एंटरटेन कर रही है. इस सीरीज की खास बात यही है कि दो साल भी ना कोई इसकी रेटिंग को हिला पाया और ना ही कोई इसे टक्कर दे पाया. 8 एपिसोड की ये सीरीज साल 2024 में आई थी लेकिन अभी तक इसे खूब देखा जा रहा है. इस सीरीज में राघव जुयाल लीड रोल में थे और इस सिरीज का नाम है ग्यारह गयारह. इस सीरीज को आईएमडीबी पर 8.1 रेटिंग मिली है और यह अपनी रिलीज के वक्त भी काफी चर्चा में रही थी.

11:11 सीरीज कोरियन ड्रामा ‘सिग्नल' का ऑफीशियल अडैप्टेशन है. इसे उमेश भट्ट ने डायरेक्ट किया है. कहानी का मेन अट्रैक्शन एक मिस्टीरियस वॉकी-टॉकी है. इसके जरिए दो अलग-अलग समय के पुलिस अधिकारी हर रात ठीक 11:11 बजे सिर्फ 60 सेकंड के लिए एक-दूसरे से जुड़ते हैं. 1990 के दशक के अनुभवी जासूस शौर्य अंथवाल (धैर्य करवा) और 2016 के युवा अधिकारी युग आर्या (राघव जुयाल) मिलकर 15 साल पुराने अनसुलझे मर्डर और रहस्यमय मामलों की गुत्थी सुलझाने की कोशिश करते हैं. दोनों के बीच होने वाली हर बातचीत और फैसला अतीत और वर्तमान दोनों को बदल देता है, जिससे कहानी में कई चौंकाने वाले मोड़ आते हैं.

यह भी पढ़ें: 50 साल पुराना गाना, बेटी के जन्म पर आज भी गाया जाता है ये गीत, लता मंगेशकर की मीठी आवाज बनी हर मां की फेवरेट

सीरीज में राघव जुयाल के अलावा धैर्य करवा और कृतिका कामरा लीड रोल में हैं. इस सीरीज को जी5 पर देखा जा सकता है. रिलीज के समय यह आईएमडीबी की 2024 की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज की लिस्ट में भी शामिल हुई थी. क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों ने इसे अच्छा रिस्पॉन्स दिया था. थ्रिलर लवर्स के लिए ‘ग्यारह ग्यारह' एक ऐसी सीरीज है जो आखिर तक आपको बांधे रखती है.

Advertisement

ये Video भी देखें: The Ba***ds Of Bollywood Team Interview: कैसे डायरेक्टर हैं Aryan, Shah Rukh से कैसी है केमेस्ट्री?

Featured Video Of The Day
UP में 4 करोड़, Gujarat में 27% Gen-Z वोटर! 2027 के महामुकाबले में PM का यूथ मास्टरप्लान!
Topics mentioned in this article
Raghav Juyal
Raghav Juyal Movies
OTT
Entertainment
Bollywood