Shakti Kapoor Fake Death News: शक्ति कपूर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग से लंबे समय तक दर्शकों के दिलों को जीता है. लेकिन हाल ही में उनको लेकर अलग तरह की अफवाह हुई. जिसके बाद अब एक्टर ने कठोर शब्दों में जवाब दिया है.दरअसल शक्ति कपूर ने सोशल मीडिया पर फैली अपनी मौत की फर्जी खबर को लेकर पहली बार रिएक्शन दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर अपने फैंस को आश्वासन दिया कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और इन अफवाहों पर ध्यान न दें.
ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार बोल रही है ये टीवी एक्ट्रेस, अब कह डाली ये बड़ी बात
भड़के शक्ति कपूर
वीडियो में शक्ति कपूर शांत लेकिन कठोर आवाज में कहते नजर आए, "हेलो एवरीवन, मेरी मौत की न्यूज पूरी तरह फेक है. मैं हेल्दी हूं, हैप्पी हूं. प्लीज इसे इग्नोर करें. मैं इसकी शिकायत करने वाला हूं. ये अच्छी बात नहीं है." उन्होंने साफ किया कि ऐसी गलत खबरें फैलाना न सिर्फ व्यक्ति बल्कि उसके परिवार के लिए भी परेशानी का सबब बनता है. यह अफवाह हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी, जिसके बाद शक्ति कपूर के फैंस और परिवार वाले चिंतित हो गए थे. अभिनेता ने लोगों से अपील की कि वे ऐसी फर्जी खबरों को बिना सोचे-समझे शेयर न करें.
100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया
शक्ति कपूर हिंदी सिनेमा के अनुभवी कलाकार हैं. उन्होंने 1980-90 के दशक में कॉमेडी से लेकर विलेन तक कई तरह की भूमिकाएं निभाईं. असरानी और कादर खान के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रही. तीनों ने मिलकर 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. शक्ति कपूर आखिरी बार फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी में नजर आए थे. फिल्म में उनकी एक्टिंग की दर्शकों ने काफी तारीफ की थी.