लता मंगेशकर भारतीय सिनेमा का वो सितारा हैं जिन्हें कोई किसी भाषा में और किसी उम्र में नहीं बांध पाया. उनका अंदाज, उनकी आवाज, भाषाएं सीखने की उनकी क्षमता ही ऐसी थी कि उन्होंने अलग अलग भाषाओं में गाया और ढलती उम्र के साथ भी अपनी उम्र में करीब 40 साल छोटी एक्ट्रेसेज तक के लिए आवाज दी. आज हम आपको लता मंगेशकर के एक ऐसे ही रोमांटिक ट्रैक के बारे में बताने जा रहे हैं. ये फिल्म साल 2000 में आई थी और इस वक्त लता मंगेशकर की उम्र 71 साल थी.
हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह साल 2000 में आई फिल्म मोहब्बतें में आया था. यूं तो इस फिल्म के सभी गाने काफी हिट हुए थे लेकिन एक गाना कुछ ज्यादा ही पसंद किया गया. दरअसल इस गाने में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय को साथ दिखाया गया. ये गाना है 'हमको हमीं से चुरा लो' इसे लता मंगेशकर ने उदित नारायण के साथ मिलकर गाया था. गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. वहीं जतिन ललित ने ऐसा शानदार म्यूजिक तैयार किया कि आज तक भी ये गाना सुनो तो दिमाग तरोताजा हो जाता है.
मोहब्बतें के 7 के 7 गाने रहे सुपरहिट
शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय के लीड रोल वाली इस फिल्म में कुल 9 गाने थे. इनमें से 7 ओरिजन ट्रैक थे और 2 इंस्ट्रुमेंटल पीस थे. मोहब्बतें के सदाबहार रोमांटिक गानों में हमको हमी से चुरा लो, पैरों में बंधन है, आंखें खुली हों या हों बंद, सोनी सोनी, जिंदा रहती हैं मोहब्बतें शामिल हैं. फिल्म के ज्यादातर गानों में लता मंगेशकर और उदित नारायण की आवाज सुनने को मिली. ये सभी गाने आज भी लोगों के जुबां पर हैं.
हमको हमीं से चुरा लो के लिरिक्स
हमको हमी से चुरा लो
दिल मे कही तुम छुपा लो
हमको हमी से चुरा लो
दिल मे कही तुम छुपा लो
हम अकेले खो ना जाए
दूर तुमसे हो ना जाए
पास आओ गले से लगा लो
हमको हमी से चुरा लो
दिल मे कही तुम छुपा लो
हम अकेले खो ना जाए
दूर तुमसे हो ना जाए
पास आओ गले से लगा लो
हमको हमी से चुरा लो,
दिल मे कही तुम छुपा लो
आ आ आ
आ आ आ आ ला ला ला ला
ये दिल धड़का दो जुल्फे बिखरा दो
शर्मा के अपना आंचल लहरा दो
हम जुल्ंफे तो बिखरा दें
दिन मे रात ना हो जाए
हम आंचल तो लहरा दें
पर बरसात ना हो जाए
होने दो बरसाते करनी हैं कुछ बातें
पास आओ गले से लगा लो
हुमको हमी से चुरा लो,
दिल मे कही तुम छुपा लो
हम अकेले खो ना जाए
दूर तुमसे हो ना जाए
पास आओ गले से लगा लो
हुमको हमी से चुरा लो,
दिल मे कही तुम छुपा लो
आ आ आ आ आ आ
आ आ आ आ आ आ आ
आ आ आ आ ला ला ला ला
तुमपे मरते हैं हम मर जाएंगे
ये सब कहते हैं हम कर जाएंगे
चुटकी भर सिंदूर से तुम
अब ये मांग जरा भर दो
कल क्या हो किसने देखा
सब कुछ आज अभी कर दो
हो ना हो सब राजी दिल राजी रब राजी
पास आओ गले से लगा लो
हुमको हमी से चुरा लो
दिल मे कही तुम छुपा लो
ओ हुमको हमी से चुरा लो
दिल मे कही तुम छुपा लो
हम अकेले खो ना जाए
दूर तुमसे हो ना जाए
पास आओ गले से लगा लो
पास आओ गले से लगा लो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं