71 साल का एक्टर, 68 वर्षीय छोटे भाई का उठाता है खर्च, कहा- मेरी पत्नी ने कभी कुछ नहीं पूछा

71 साल के अनुपम खेर हाल ही में इमोशनल हो गए और 68 वर्षीय छोटे भाई राजू खेर के साथ अपने बॉन्ड के बारे में बताया. 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके एक्टर अनुपम खेर ने बताया कि वह कई सालों से अपने भाई का ख्याल रख रहे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
71 का बड़ा भाई, 68 का छोटा, पूरा खर्च उठाता है छोटे भाई का
नई दिल्ली:

71 साल के अनुपम खेर हाल ही में इमोशनल हो गए और 68 वर्षीय छोटे भाई राजू खेर के साथ अपने बॉन्ड के बारे में बताया. 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके एक्टर अनुपम खेर ने बताया कि वह कई सालों से अपने भाई का ख्याल रख रहे हैं और उन्होंने अपनी पत्नी, एक्ट्रेस किरण खेर का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने उनके फैसले पर कभी सवाल नहीं उठाया. ऋचा के साथ यूट्यूब शो जिंदगी के साथ बात करते हुए अनुपम खेर ने फैमिली के साथ खड़े रहने की महत्वता बताते हुए अपनी बचपन की यादों के बारे में बताया. 

छोटे भाई के चेक साइन करते हैं अनुपम खेर

भाई का ख्याल रखने पर अनुपम खेर ने कहा, मैं राजू के चेक साइन करता हूं. हाउसहोल्ड और दूसरी चीजों के. मैंने अपने मैनेजर से बहुत पहले कहा था. एक चीज जिंदगी में याद रखना कि कभी यह मत पूछना कि मैं अपने भाई को कितने रुपए देता हूं. मुझे किरण की तारीफ भी करनी चाहिए क्योंकि उसने मुझसे कभी भी यह नहीं पूछा, 'तुम अपने भाई के लिए इतना सब क्यों करते हो?' यहीं से तो दिक्कतें शुरू होती हैं.

ये भी पढ़ें- पंजाबी सिंगर इंदर कौर से कथित आरोपी करना चाहता था शादी, कनाडा में है वाइफ

छोटे भाई का खर्च उठाते हैं अनुपम खेर

आगे उन्होंने कहा, "अगर हर भाई यह याद रखे कि बचपन में वे कैसे थे तो उनके बीच कभी कोई झगड़ा नहीं होगा. मैं अपनी जिंदगी को एक फिल्म की तरह देखता हूं. मैं यह कैसे भूल सकता हूं कि हम साथ-साथ बड़े हुए हैं? हमारे माता-पिता एक ही हैं. मेरे भाई को मुझसे कभी जलन नहीं हुई कि मैं उससे ज्यादा कामयाब हूं. इस मामले में वह सचमुच कमाल का है." आगे अनुपम खेर ने यह भी दोहराया कि किराए के घर में रहने का उनका एक कारण यह भी था कि "दो भाइयों को जमीन-जायदाद के लिए एक-दूसरे की जान लेते देखना" उन्हें बहुत तकलीफ देता था.

किराए के घर में रहने पर अनुपम खेर ने कही ये बात

ऋचा के साथ बातचीत में अनुपम खेर ने करियर के शुरुआत में जब वह 37 रुपए लेकर मुंबई आए थे तो उन दिनों को याद किया. वहीं इतने सालों से इंडस्ट्री में होने के बावजूद घर ना खरीदने के फैसले पर उन्होंने कहा कि यह सोचा समझा फैसला है और फाइनेंशियल दिक्कतों के कारण नहीं लिया गया है. अनुपम खेर ने कहा, किरण और मैं दूसरी जगह चले गए और हमें 4 साल लगे ढूंढने में फिर वह एमपी बनी और चंड़ीगढ़ शिफ्ट हो गई. एक वक्त पर मैंने सोचा कि क्यों हमने इतना समय घर ढूंढने पर लगाया. तो हमने सिंपल तरीके से रहने का फैसला. 

Advertisement

अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्में

अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म प्रशांत बागिया के डायरेक्शन में बनीं खोसला का घोसला 2 है. यह 2006 में रिलीज हुई घोसला का घोसला का सीक्वल है. इसमें रणवीर शोरे, प्रवीण डबास, किरण जुनेजा और बोमन ईरानी अहम किरदार में नजर आएंगे . फिल्म 28 अगस्त 2026 को रिलीज होगी.  

ये भी पढ़ें- सलमान खान का पैपराजी पर फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर लिखा- 60 साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला

Advertisement
Featured Video Of The Day
भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में 'महापंचायत', प्रशांत किशोर क्या बोले?
Topics mentioned in this article
Anupam Kher
Anupam Kher Wife
Anupam Kher Brother