69 साल पुराना गाना, उम्रकैद की सजा काट रहे कैदियों के लिए लिखा, रिलीज के बाद बना स्कूलों की प्रार्थना

करीब सात दशक पहले एक फिल्म के लिए लिखा गया एक गीत आज भी हजारों स्कूलों में गूंजता है. इसकी सादगी, प्रेरक संदेश और गहरे अर्थ ने इसे भारतीय संगीत के सबसे यादगार गीतों में शामिल कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फिल्म में कैदियों के लिए लिखा गया था 'ऐ मालिक तेरे बंदे हम'
Social Media
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में ऐसे कई गाने हैं, जो लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बने हुए हैं. कुछ गाने सिर्फ मनोरंजन नहीं करते, बल्कि पीढ़ियों तक संस्कार, प्रेरणा और भावनाओं की पहचान बन जाते हैं. ऐसा ही एक गाना करीब सात दशक पहले एक फिल्म के लिए लिखा गया था, लेकिन वक्त के साथ उसकी पहचान पूरी तरह बदल गई. आज भी देश के हजारों स्कूलों में सुबह की शुरुआत इसी गाने से होती है. करोड़ों लोगों की यादों में बस चुका यह गीत है 'ऐ मालिक तेरे बंदे हम'.

राजस्थान के गीतकार की कलम से निकला ये गाना लता मंगेशकर ने बनाया अमर

साल 1957 में रिलीज हुई डायरेक्टर वी. शांताराम की क्लासिक फिल्म 'दो आंखें बारह हाथ' का यह गाना असल में किसी स्कूल की प्रार्थना के लिए नहीं लिखा गया था. इसे राजस्थान के बीकानेर में जन्मे मशहूर गीतकार भरत व्यास ने लिखा था. उनके शब्दों में इंसानियत, सत्य, करुणा और सही राह पर चलने का संदेश छिपा था.

जब इस गीत को लता मंगेशकर और मन्ना डे की सुरीली आवाज मिली और संगीतकार वसंत देसाई ने इसे अपनी धुनों से सजाया, तो यह हमेशा के लिए अमर हो गया. धीरे-धीरे यह गाना सिर्फ फिल्मी दुनिया तक सीमित नहीं रहा, बल्कि देशभर के स्कूलों की प्रार्थना सभा का अहम हिस्सा बन गया. आज भी हजारों स्कूलों में छात्र सुबह की शुरुआत "ऐ मालिक तेरे बंदे हम..." गाकर करते हैं. यह गीत बच्चों को नैतिकता, ईमानदारी और मानवता का संदेश देता है, इसलिए इसकी लोकप्रियता दशकों बाद भी बरकरार है.

कैसे बना करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का हिस्सा  

'दो आंखें बारह हाथ' हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है. फिल्म में वी. शांताराम ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जबकि संध्या और वी. एन. व्यास जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आए थे. फिल्म की कहानी और इसके संदेश को दर्शकों ने खूब पसंद किया, लेकिन इसकी सबसे बड़ी पहचान बना यही गीत. यह गाना लिखा तो फिल्म में दिखाए गए कैदियों को सही राह दिखाने के लिए था लेकिन इसमें छिपे संदेश को इतना पसंद किया गया कि स्कूलों की प्रार्थना का हिस्सा बन गया. इस गाने की सादगी, गहरे अर्थ और प्रेरक संदेश ने इसे भारतीय संगीत इतिहास के सबसे यादगार गीतों में शामिल कर दिया.

यह भी पढ़ें: हॉलीवुड की टक्कर का खौफ और रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी, नेटफ्लिक्स पर हिंदी में देख सकते हैं ये हॉरर फिल्म

Advertisement
Featured Video Of The Day
जगन्नाथ की रथ यात्रा आज से शुरू, मौसी के घर चले भगवान
Topics mentioned in this article
E Malik Tere Bande Hum Prayer
Lata Mangeshkar Songs
Lata Mageshkar
Bollywood
Entertainment