67 साल पुरानी फिल्म ने स्टूडियो को दिवालिया होने से बचाया, प्रोड्यूसर की शूटिंग के दौरान मौत, 11 ऑस्कर जीत रचा इतिहास

सिनेमा की दुनिया में कुछ फिल्में हैं जिन्होंने इतिहास रच दिया. 1959 में रिलीज हुई ऐसी ही एक फिल्म है, जिसने 11 ऑस्कर पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
11 ऑस्कर जीते इस फिल्म ने, आज भी है सिने प्रेमियों की फेवरिट
नई दिल्ली:

सिनेमा की दुनिया में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो समय की कसौटी पर खरी उतरती हैं और इतिहास रचती हैं. 1959 में रिलीज हुई 'बेन-हर (Ben Hur)' ऐसी ही एक फिल्म है, जिसने 11 ऑस्कर पुरस्कार (Oscars 2026) जीतकर इतिहास रच दिया. इस रिकॉर्ड की बराबरी बाद में 'टाइटैनिक' और 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिटर्न ऑफ द किंग' ने की. विलियम वायलर निर्देशित यह फिल्म लू वॉलेस के 1880 के उपन्यास ‘बेन-हर: ए टेल ऑफ द क्राइस्ट' पर आधारित है. चार्लटन हेस्टन ने मुख्य भूमिका निभाई थी. यह फिल्म रोमन साम्राज्य के समय की पृष्ठभूमि पर बदले, विश्वास और मोक्ष की कहानी बयान करती है.

यह भी पढ़ें: 16 मिनट के रोल के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीत ले गया था ये एक्टर, ऐसा विलेन जिसके आगे फीके लगे मोगैंबो-शाकाल 

फिल्म की कहानी: बदले की आग और विश्वास की रोशनी

फिल्म की कहानी बेन हर की है जो हालात के हाथों मजबूर होकर गुलाम बन जाता है. कुल मिलाकर इस कहानी में धर्म और कर्म दोनों का मर्म जो़ड़ा गया है. फिल्म की कहानी को खूब पसंद किया गया था और इसी वजह से यह दुनियाभर में पसंद भी की गई.

बेन-हर ने जीते थे 11 ऑस्कर पुरस्कार

निर्माण की चुनौतियां: सबसे महंगी फिल्म का सफर

‘बेन-हर' का निर्माण एमजीएम स्टूडियो के लिए जीने-मरने का सवाल बन गया था क्योंकि स्टूडियो दिवालिया होने की कगार पर था. फिल्म का बजट शुरू में 7 मिलियन डॉलर था, लेकिन यह बढ़कर 15.2 मिलियन डॉलर हो गया. जो उस समय की सबसे महंगी फिल्म थी. फिल्म की शूटिंग इटली के सिनेसिटा स्टूडियो में हुई, जहां 18 एकड़ का सेट बनाया गया. प्रोडक्शन अक्टूबर 1957 में शुरू हुआ, और शूटिंग मई 1958 से जनवरी 1959 तक चली. 12-14 घंटे के दिन और छह दिन का शेड्यूल था.

Advertisement

इसका रथ दौड़ का सीन सिनेमा के इतिहास का सबसे प्रसिद्ध एक्शन सीक्वेंस बन गया. इसे फिल्माने में पांच हफ्ते, 15,000 एक्स्ट्रा लगे और 18 रथ बनाए गए. याकिमा कैनट ने स्टंट निर्देशित किया. समुद्री लड़ाई के लिए कैलिफोर्निया में मिनिएचर जहाजों का इस्तेमाल किया गया. 200 ऊंट, 2,500 घोड़े और 10,000 एक्स्ट्रा थे. यही नहीं, प्रोड्यूसर सैम जिम्बालिस्ट की शूटिंग के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई. 

ऑस्कर विनर मूवी का सबसे लोकप्रिय सीन

बेन-हर स्टारकास्ट और ड्युरेशन

चार्लटन हेस्टन ने बेन-हर का किरदार निभाया, जबकि स्टीफन बॉयड मेसाला बने. जैक हॉकिंस, हाया हरारीत, ह्यू ग्रिफिथ आदि मुख्य भूमिकाओं में थे. विलियम वायलर ने निर्देशन किया. रोमन भूमिकाओं के लिए ब्रिटिश एक्टर्स और यहूदी के लिए अमेरिकी चुने गए. फिल्म का ड्युरेशन लगभग तीन घंटे 32 मिनट है.

Advertisement

बेन-हर ने 11 ऑस्कर जीत रचा इतिहास

बेन-हर (1959) फिल्म को ऑस्कर में 12 नॉमिनेशन मिले थे. जिनमें से ये 11 कैटेगरी ऑस्कर जीतने में कामयाब रही. ये है पूरी लिस्ट:

  1. बेस्ट पिक्चर: सैम जिम्बालिस्ट (मरणोपरांत)
  2. बेस्ट डायरेक्टर: विलियम वायलर
  3. बेस्ट एक्टर: चार्लटन हेस्टन
  4. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: ह्यू ग्रिफिथ
  5. बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, कलर: रॉबर्ट एल. सुरटीस
  6. बेस्ट आर्ट डायरेक्शन-सेट डेकोरेशन, कलर: विलियम ए. हॉर्निंग, एडवर्ड कार्फाग्नो, और ह्यू हंट
  7. बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन, कलर: एलिजाबेथ हेफेंडेन
  8. बेस्ट साउंड: मेट्रो-गोल्डविन-मेयर स्टूडियो साउंड डिपार्टमेंट, फ्रैंकलिन ई. मिल्टन
  9. बेस्ट फिल्म एडिटिंग: राल्फ ई. विंटर्स और जॉन डी. डनिंग
  10. बेस्ट स्कोर- ड्रामैटिक या कॉमेडी पिक्चर: मिक्लोस रोज़ा
  11. बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स: ए. आर्नोल्ड गिलेस्पी, रॉबर्ट मैकडॉनल्ड, और मिलो लोरी

ये 11 ऑस्कर जीतने का उस समय का रिकॉर्ड था, जिसकी बराबरी बाद में 'टाइटैनिक' (1997) और 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिटर्न ऑफ द किंग' (2003) ही कर पाए.

विरासत: सिनेमा का मील का पत्थर

बॉक्स ऑफिस पर 'बेन हर' 1959 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म थी, कुल 146.9 मिलियन डॉलर की कमाई. फिल्म ने एमजीएम को दिवालिया होने से बचाया. ‘बेन-हर' ने एपिक फिल्मों को नई दिशा दी. आज भी इसका रथ दौड़ सीन एक्शन का बेंचमार्क है. 1971 में टीवी पर इस फिल्म को 8.58 करोड़ दर्शकों ने देखा. यह फिल्म क्षमा, विश्वास और मानवता की सीख देती है, जो समय से परे है.

1959 में रिलीज हुई थी बेन-हर मूवी

भारत में OTT पर कहां देखें बेन-हर

11 ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली 'बेन-हर' को ओटीटी पर पैसे देखकर देखा जा सकता है. अमेजन प्राइम वीडियो पर ये फिल्म रेंट पर उपलब्ध है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
"शर्मा बताया, गोत्र पूछा तो निकला मुस्लिम..." नाम छिपाने के आरोप पर मुजफ्फरनगर में भारी बवाल
Topics mentioned in this article
Ben Hur Movie
Oscars 2026
98th Academy Awards Date Time
98th Academy Awards