66 की हीरोइन, 62 के हीरो की 131 मिनट की मर्डर मिस्ट्री का नेटफ्लिक्स पर हंगामा, धुरंधर और बॉर्डर 2 को पछाड़ बन बैठी नंबर वन

Netflix Top 10 in India: नेटफ्लिक्स पर 131 मिनट की मर्डर मिस्ट्री ने तहलका मचाया हुआ है. इसका हीरो 62 साल का है और हीरोइन 66 साल की, लेकिन इसने बॉर्डर 2 और धुरंधर जैसी फिल्मों को भी रैंकिंग में पछाड़ डाला है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Netflix Top 10 in India: नेटफ्लिक्स पर गदर काट रही 66 की हीरोइन और 62 के हीरो की फिल्म
नई दिल्ली:

नेटफ्लिक्स इंडिया के टॉप 10 मूवी (Netflix Top 10 in India) चार्ट में 9 अप्रैल 2026 को वध 2 (Vadh 2) ने नंबर वन पोजिशन पर कब्जा जमा लिया. मात्र 6 दिनों में रिलीज हुई यह क्राइम थ्रिलर फिल्म ने धुरंधर, एनाकोंडा और बॉर्डर 2 जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. फ्लिक्सपेट्रोल के अनुसार, वध 2 सीधे टॉप पर पहुंच गई, जबकि दूसरी पोजिशन पर मृत्युंजय और तीसरे स्थान पर संप्रदायनी सुप्पिनी सुधापूसनी रही. यह फिल्म 2022 की हिट फिल्म वध का सीक्वल है. जसपाल सिंह संधु निर्देशित 'वध 2' जेल में सेट मर्डर मिस्ट्री है, जहां जेल गार्ड और एक कैदी के बीच अनोखा रिश्ता बनता है और चीजें तेजी से बदल जाती हैं. फिल्म की कहानी मध्य प्रदेश के शिवपुरी डिस्ट्रिक्ट जेल में घूमती है, जहां एक खतरनाक कैदी का गायब होना पूरे सिस्टम को हिला देता है.

जेल में कत्ल की गुत्थी

वध 2 में लीड रोल में 62 साल के संजय मिश्रा और 66 साल की नीना गुप्ता हैं. इन दोनों कलाकारों की जोड़ी ने दर्शकों का खूब दिल जीता है. संजय मिश्रा की एक्टिंग तो कमाल है ही, इसके साथ ही उन्हें नीना गुप्ता का भी मजबूत साथ मिला है. उनके साथ कुमुद मिश्रा, अमित के सिंह, योगिता बिहानी, अक्षय डोगरा और शिल्पा शुक्ला जैसे सपोर्टिंग एक्टर हैं. 

यह भी पढ़ें: 22 साल पहले रिलीज हुई हिंदी सिनेमा की पहली एडल्ट कॉमेडी, 5 सितारों ने ठुकराई, बॉक्स ऑफिस पर साबित हुई ब्लॉकबस्टर

नेटफ्लिक्स पर जोरदार दस्तक

फिल्म 6 फरवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब 3 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हुई. रिलीज के महज कुछ घंटों में ही यह भारत के टॉप चार्ट पर छा गई. वध 2 ने नेटफ्लिक्स पर ना सिर्फ टॉप 10 में जगह बनाई, बल्कि पुरानी फिल्म वध को भी सातवें स्थान पर पहुंचा दिया, जो 14 दिन से चार्ट में बनी हुई है.

Advertisement

नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की उम्र को देखते हुए उनकी जोड़ी ने पूरे इंडस्ट्री को चौंका दिया है. आज के दौर में जहां युवा चेहरों पर फोकस रहता है, वहां ये दोनों दिग्गज अपनी मेहनत और अनुभव से साबित कर रहे हैं कि अच्छी स्क्रिप्ट और सशक्त अभिनय उम्र की सीमाओं को पार कर जाता है.

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी विवाद में ओवैसी ने केसै खेला 'मुस्लिम कार्ड'?
Topics mentioned in this article
Vadh 2
Netflix Top 10 In India
Border 2
Dhurandhar