जोया अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी में चोरी, दो बड़ी वेब सीरीज से जुड़ी 66 हार्ड डिस्क गायब

जोया अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी टाइगर बेबी से 66 हार्ड डिस्क चोरी, जिसमें 'मेड इन हेवन', 'घोस्ट स्टोरीज' समेत कई बड़े प्रोजेक्ट्स का संवेदनशील डेटा था. पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया, दूसरा फरार.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जोया अख्तर के ऑफिस से 66 हार्ड डिस्क चोरी
नई दिल्ली:

फिल्मकार जोया अख्तर और रीमा कागती की प्रोडक्शन कंपनी टाइगर बेबी डिजिटल एलएलपी से 66 हार्ड डिस्क चोरी हो जाने के मामले से मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी फैला गया है. इन हार्ड डिस्क में फिल्मों, वेब सीरीज, विज्ञापनों और अनरिलीज प्रोजेक्ट्स का संवेदनशील डेटा था. आईएनएस के मुताबिक, बांद्रा पुलिस ने बताया कि चोरी गए हार्ड डिस्क में फिल्मों, वेब सीरीज, रॉ फुटेज, एडिटेड मटेरियल, पोस्ट-प्रोडक्शन बैकअप और अनरिलीज प्रोजेक्ट्स के आर्काइव्स शामिल हैं. 

इनकी अनुमानित कीमत 12 से 13 लाख रुपये बताई जा रही है, लेकिन इंडस्ट्री सूत्रों का कहना है कि अगर अनरिलीज कंटेंट लीक हुआ तो नुकसान करोड़ों में पहुंच सकता है. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी मोहम्मद शाहिद अजीम खान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी रितेश फरार है. पुलिस की टीमें बाकी हार्ड डिस्क की तलाश में छापेमारी कर रही हैं.

21 मई को खुलासा हुआ

कंपनी के बांद्रा वेस्ट ऑफिस में कर्मचारियों को काम के लिए कुछ हार्ड डिस्क नहीं मिले, स्टोरेज एरिया की तलाशी में पता चला कि कई हार्ड डिस्क गायब हैं और उनकी जगह खाली और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त बॉक्स रखे गए थे. ऑफिस में जबरन घुसपैठ या बाहरी क्षति के कोई निशान नहीं मिले. कंपनी की एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट और एचआर एडमिन मेहजबीन मुश्ताक शेख की शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने मामला दर्ज किया.

ऑफिस बॉय ने चोरी की बात कबूली

पूछताछ में शाहिद ने कबूल किया कि उसने पिछले पांच महीनों में कई हार्ड डिस्क चुराईं. शाहिद ऑफिस बॉय था और कई साल से हार्ड डिस्क संभालने का जिम्मा उसके पास था. उसने 24 हार्ड डिस्क बोरिवली के रितेश को 15,000 से 20,000 रुपये प्रति डिस्क के हिसाब से बेचीं. बाकी 42 हार्ड डिस्क के बारे में उसने स्पष्ट जवाब नहीं दिया, जिससे पुलिस को शक है कि और लोग भी इसमें शामिल हो सकते हैं. कंपनी के आंतरिक जांच में पता चला कि ऑफिस में कुल 119 हार्ड डिस्क रखी गई थीं, जिनमें से 66 गायब हैं. ये 16TB से 72TB क्षमता वाली हाई-कैपेसिटी डिस्क थीं.

Advertisement

इन प्रोजेक्ट्स का डेटा था

सूत्रों के मुताबिक चोरी गए हार्ड डिस्क में 'मेड इन हेवन', 'घोस्ट स्टोरीज', नायका कैंपेन और 'गांधी मनी' समेत कई बड़े प्रोजेक्ट्स का रॉ फुटेज, एडिट टाइमलाइन, बैकअप फाइल्स और प्रोडक्शन आर्काइव थे. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या अनरिलीज कंटेंट को एक्सेस, कॉपी, बेचा या लीक किया गया है. पुलिस एक अन्य स्टाफ सदस्य कल्पेश पवार की भूमिका की भी जांच कर रही है, हालांकि अभी तक उसके खिलाफ कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है.

Featured Video Of The Day
Punjab Elections: पंजाब में IED Blast पर CM Mann ने पाक को क्यों दी थी क्लीन चीट? | NDTV Exclusive
Topics mentioned in this article