600 करोड़ की रामायण, हनुमानजी के लिए हर थिएटर में रखी एक सीट खाली, 3 दिन में ही सिनेमाघरों में पसरा सन्नाटा

600 करोड़ के बजट में रामायण बनाई. डायरेक्टर ने हर थिएटर में हनुमानजी के लिए एक सीट खाली रखने की अपील की. लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि तीन दिन बाद दर्शक थिएटर गए ही नहीं, और पसर गया सन्नाटा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
पता है 600 करोड़ की रामायण से जुड़ा ये किस्सा
नई दिल्ली:

रामायण पर फिल्म बनाना और दर्शकों का दिल जीत लेना, आसान काम नहीं है. ये एक ऐसा विषय है जिसके बारे में अधिकतर लोग अच्छे से जानते हैं. फिर दूरदर्शन पर 1980 के दशक में ऐसी रामायण आ चुकी है जो घर-घर और हर दिल में जगह बना चुकी है. ऐसे में रामायण बनाना, मतलब तलवार की धार पर चलने जैसा है. तीन साल पहले एक डायरेक्टर ने रामायण को एकदम नए अंदाज में बनाने की कोशिश की और दर्शकों के दिलों को भी छूने की कोशिश की, लेकिन वीएफएक्स के सहारे फिल्म गढ़ने और ऊटपटांग करने के चक्कर में सब बंटाढार हो गया. मजेदार यह कि उसने दर्शकों से एक सीट सिनेमाहॉल में भगवान हनुमान के लिए खाली रखने को कहा और फिल्म रिलीज के तीन दिन बाद तो पूरा सिनेमाघर ही खाली हो गए.

आदिपुरुष में सीता बनीं कृति सैनन, और हनुमान

2023 में आई थी कुछ अनूठी रामायण

बात 16 जून 2023 की है. डायरेक्टर ओम राउत ने रामायण को आदिपुरुष (Adipurush) शीर्षक से दर्शकों के सामने पेश किया. लगभग 600 करो़ड़ से ज्यादा का बजट. प्रभास (राम), सैफ अली खान (रावण) और कृति सैनन (सीता) जैसे सितारे थे. लेकिन फिल्म के डायलॉग, फिल्म में दिखाया गया माहौल और वीएफएक्स जब कुछ इतना कन्फ्यूजिंग था कि फिल्म को लेकर जहां जमकर विवाद हुए, वहीं दर्शकों ने फिल्म से मुंह मोड़ लिया. वो देश जहां हर साल रामलीला का मंचन होता है, जहां घट-घट में राम व्याप्त माने जाते हैं, ऐसे देश ने ओम राउत के टेक्नोलॉजी आधारित अधपके प्रयास को सिरे से नकार दिया. 

ओम राउत का वायरल वीडियो

हाल ही में रामायणम् का टीजर (Ramayana Teaser) रिलीज हुआ है. जिसके बाद से आदिपुरुष के साथ इसकी तुलना के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. ऐसे में बॉलीवुड डायरेक्टर ओम राउत का तीन साल पुराना एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह दर्शकों से इमोशनल अपील करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में ओम राउत माइक थामे दर्शकों से अपील करते हैं, 'दुनिया के हर कोने में जहां भी आदिपुरुष का शो हो, मैं सभी की तरफ से प्रोड्यूसर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स से निवेदन करता हूं कि कृपया हमारे हनुमान जी के लिए एक सीट रख दें. वे रामायण देखने आएंगे.' की यह अपील 2023 में फिल्म प्रमोशन के दौरान की गई थी. 

Advertisement

आदिपुरुष को लेकर क्या रहा जनता का रिएक्शन

लेकिन आदिपुरुष रिलीज होते ही आग की तरह फैली आलोचना के कारण बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई. खराब वीएफएक्स, स्क्रिप्ट, डायलॉग और हनुमान जी के किरदार को लेकर भारी विवाद हुआ. हनुमान जी को ‘मॉडर्न' लुक दिया गया था, जिसे दर्शकों ने अपमानजनक माना. सिनेमाघरों में पहले हफ्ते ही टिकट बिक्री ठप पड़ गई. कई थिएटर खाली रह गए. फिल्म ने कुल मिलाकर दुनियाभर में 392 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस तरह फिल्म अपना बजट भी नहीं निकाल पाई.

आदिपुरुष के वीडियो पर मजेदार रिएक्शन 

अब तीन साल बाद यह क्लिप वायरल होने पर नेटिजन्स ने इसे ‘आदिपुरुष' की असफलता का प्रतीक बना दिया है. एक यूजर ने लिखा, 'हनुमान जी खुद आए होंगे और दर्शकों से कहा होगा कि यह फिल्म देखने लायक नहीं है. दूसरे ने कहा, 'ओम राउत ने जितनी अच्छी एक्टिंग यहां की, काश फिल्म में कर पाते.' 

Advertisement

आदिपुरुष की रिलीज साबित करती है कि बॉलीवुड में दर्शक 'एंटरटेनमेंट' के साथ 'ईमानदारी' भी चाहते हैं. रामायण जैसी महाकाव्य कथा को अगर सही तरीके से पेश किया जाए तो दर्शक थिएटर आते हैं और ‘एक सीट' भी नहीं बचती. वरना पूरा थिएटर ही खाली रह जाता है.

Featured Video Of The Day
Washington Hotel Firing: वॉशिंगटन के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, Trump को सुरक्षित निकाला गया
Topics mentioned in this article