5750 करोड़ रुपये कमाने के बाद अब OTT पर आ रही ये फिल्म, इसके अलावा 27 जुलाई से 2 अगस्त तक आ रही हैं ये 11 सीरीज और फिल्में

OTT This Week: इस हफ्ते अगर आप कुछ नया और मजेदार देखना चाहते हैं तो ये लिस्ट आपके लिए ही है क्योंकि अलग अलग ओटीटी प्लैटफॉर्म पर आपको एक या दो नहीं बल्कि 12 फिल्में और सीरीज देखने को मिलने वाली हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही हैं ये फिल्में और सीरीज
Social Media
नई दिल्ली:

OTT पर कंटेंट की कमी नहीं है. हर हफ्ते आपके लिए कुछ ना कुछ नया मसाला तैयार रहता है. इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही है हमने सोचा क्यों ना हफ्ते की शुरुआत में ही आपको इस बारे में अपडेट दे दी जाए. क्योंकि आने वाले दिनों में भी अलग अलग ओटीटी प्लैटफॉर्म पर आपको नई वेब सीरीज, शो और फिल्में देखने को मिलेंगी. अगर आप साउथ की फिल्मों के शौकीन हैं तो इसकी भी कमी नहीं है. बस आप रिमोट उठाइए और अपना फेवरेट कंटेंट देखने के लिए तैयार हो जाइए.

1. चिन्ना चिन्ना असाई: ये एक मलयालम फिल्म जो 28 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. ये कहानी लीला नाम की एक लड़की की है जो वाराणसी में अपने ग्रुप से बिछड़ जाती है. इसके बाद इसकी मुलाकात माधवन से होती है. फिल्म में दोनों का बॉन्ड और एक प्यारा रिश्ता दिखाया गया है.

2. द डेविल वियर्स पराडा 2: ये रोमांटिक फैशन ड्रामा कॉमेडी फिल्म है जो कि 29 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रही है.

3. हार्टबीट 3: ये वेब सीरीज मां-बेटी के रिलेशनशिप को दिखाती है. इसे आप 30 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Advertisement

4. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत 23 जुलाई से हुई और ये 2 अगस्त तक चलेंगे. इन्हें आप सोनी लिव पर देख सकते हैं. 

5. लेजेंड ऑफ करण: यह एक एनिमेटेड माइथोलॉजिकल सीरीज है. इसे आप 31 जुलाई से सोनी लिव पर देख सकते हैं. 

Advertisement

6. द डेविल्स माउथ: ये अमेरिकी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म 29 जुलाई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रही है. इस फिल्म में एक कॉलेज के दोस्तों का ग्रुप एक एडवेंचर ट्रिप के दौरान पानी के नीचे गुफा में फंस जाता है.

7.  बैटमैन: केप्ड क्रूसेडर सीजन 2: इस एनिमेटेड सुपरहीरो सीरीज को आप 31 जुलाई से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

8. महलाईखट मालम: ये एक मलेशियन रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. इसे आप 31 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

9. शिकागो पीडी: ये एक एक्शन एडवेंचर सीरीज है. इसे 1 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

10. द बॉम्बिंग ऑफ पैन AM 103: ये सीरीज एक ब्रिटिश क्राइम सीरीज है. इसे आप 30 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

11. लेडीज इन ब्लैक: इस ऑस्ट्रेलियन कॉमेडी फिल्म को आप 31 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

12. फाइनल प्रोजेक्ट: ये एक सस्पेंस टीन सीरीज जॉनर की फिल्म है. इसे आप 29 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
PM मोदी ने जारी किया तीसरा वीडियो, पेपर लीक पर किया ये बड़ा ऐलान!
Topics mentioned in this article
OTT Release This Week
Netflix
Jio Hotstar
Entertainment
Bollywood