56 की हीरोइन का 'ऑफिस रोमांस' हुआ सुपरहिट, एक घंटे 55 मिनट की नेटफ्लिक्स फिल्म 3 दिन में 63 देशों में नंबर वन

नेटफ्लिक्स पर 5 जून को रोमांटिक कॉमेडी फिल्म रिलीज हुई है. जिसकी 56 साल की एक्ट्रेस फिल्म की जान बन गई हैं और ये 63 देशों में नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नेटफ्लिक्स पर 56 साल की हीरोइन की रोमांटिक कॉमेडी 63 देशों में नंबर वन
Netflix
नई दिल्ली:

हॉलीवुड की क्वीन जेनिफर लोपेज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है. उनकी नई नेटफ्लिक्स फिल्म 'ऑफिस रोमांस' रिलीज के सिर्फ तीन दिनों में ही दुनियाभर में धमाल मचा रही है. नेटफ्लिक्स मूवी में जेनिफर लोपेज सीईओ के रोल में हैं, जहां उनका ऑफिस रोमांस दर्शकों को दीवाना बना रहा है. एक घंटे 55 मिनट की फिल्म 5 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और अब तक 63 देशों में नंबर वन पर पहुंच चुकी है. यही नहीं, 87 देशो में टॉप 10 में जगह बनाए हुए है. इंडिया टॉप 10 में ये 5वें नंबर पर है.

रोमांटिक कॉमेडी का जादू

जेनिफर लोपेज की नेटफ्लिक्स फिल्म की कहानी एयरलाइन कंपनी एयरक्रूज की सीआई जैकी क्रूज यानी जेनिफर लोपेज की है. जैकी कंपनी को सख्ती से चलाती हैं और ऑफिस में रोमांस पर उसकी सख्त पॉलिसी रखती है. लेकिन जब नया वकील डेनियल ब्लैंचफ्लावर (ब्रेट गोल्डस्टीन) कंपनी जॉइन करता है, तो दोनों के बीच अनकही केमिस्ट्री शुरू हो जाती है. हाई-स्टेक लीगल क्राइसिस, ट्रॉपिकल ट्रिप और काम के दबाव के बीच यह सीक्रेट रोमांस कंपनी की नीतियों को चुनौती देता है. फिल्म में हंसी, केमिस्ट्री और दिलचस्प ट्विस्ट हैं, जो इसे पारंपरिक रोम-कॉम से अलग बनाते हैं.

56 साल की जेनिफर हैं बेमिसाल

इस फिल्म की खासियत जेनिफर लोपेज हैं. 56 साल की उम्र में उनकी फिटनेस और लुक फिल्म को और भी खास बनाते हैं. फिर एक्टिंग भी उन्होंने दिल जीतने वाली की है. रिलीज के पहले दिन फिल्म 65 देशों में टॉप पर पहुंच गई और तीन दिनों में 20.9 मिलियन व्यूज (2 करोड़ लाख) के साथ ग्लोबल चार्ट पर छा गई. नेटफ्लिक्स के अनुसार, यह 40 मिलियन घंटे (चार करोड़ घंटे) से ज्यादा देखी जा चुकी है. कई देशों में यह ‘क्रीड 3' जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ चुकी है.

जेनिफर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए ब्रेट और लेखक जो केली को धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा,  'ऑफिस रोमांस नंबर1 है, ब्रेट गोल्डस्टीन को बहुत-बहुत धन्यवाद, आप वो बेस्ट लीडिंग मैन हैं जिसकी कोई भी लड़की कल्पना कर सकती है. आपको और जो केली को भी शुक्रिया, मेरे लिए इतनी प्यारी और हंसाने वाली फिल्म लिखने के लिए. और हमारे शानदार डायरेक्टर ओल पारकार को खास थैंक यू!'

Advertisement

'ऑफिस रोमांस' के डायरेक्टर ओल पारकर हैं. दिलचस्प यह है कि पारकर ने 56 साल की उम्र में भी जेनिफर को रोम-कॉम क्वीन बना दिया है. इस फिल्म से ये बात बी साबित हुई है कि महिलाओं के सशक्त किरदार वाली फिल्मों को ओटीटी पर काफी पसंद किया जाता है. 

Featured Video Of The Day
NDTV Indo Japan Summit 2026: Semiconductor और Bullet Train, भारत-जापान आर्थिक सहयोग का अगला प्लान ये
Topics mentioned in this article
Jennifer Lopez
Entertainment
OTT Releases
Jennifer Lopez Office Romance