50 साल पुराना गाना, प्रकृति के रंग में रंगी मोहब्बत, बाल विवाह पर बनी फिल्म, अमित कुमार की आवाज का जादू आज भी कायम

50 साल पुराना गाना, बाल विवाह पर बनी फिल्म, प्रकृति के रंग में रंगी मोहब्बत, अमित कुमार की आवाज, पंचम दा का म्यूजिक और आनंद बक्शी के शब्दों का जादू आज भी पहली पसंद.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
50 साल पुराना गाना, प्रकृति के रंग में रंगी मोहब्बत, पंचम दा का म्यूजिक और आनंद बक्शी के शब्दों का जादू आज भी पहली पसंद
YouTube
नई दिल्ली:

1976 में रिलीज हुई फिल्म ‘बालिका बधू' आज भी सिनेमा प्रेमियों के दिलों में बसी हुई है. शक्ति सामंत निर्मित और तरुण मजूमदार निर्देशित इस रोमांटिक ड्रामा ने बाल विवाह, मासूम प्रेम और स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि में एक प्यारी सी कहानी कही. बिमल कर के बंगाली उपन्यास पर आधारित इस फिल्म में सचिन पिलगांवकर और रजनी शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं. असरानी, ए.के. हंगल, ओम शिवपुरी जैसे कलाकारों ने भी यादगार किरदार निभाए. संगीत आर.डी. बर्मन का था और गीत आनंद बक्षी के. इसी फिल्म का गाना ‘बड़े अच्छे लगते हैं' ना सिर्फ एवरग्रीन बन गया बल्कि अमित कुमार के करियर का पहला बड़ा हिट साबित हुआ.

1974 में हुआ रिकॉर्ड, 1976 में रिलीज

यह गाना 1974 में रिकॉर्ड किया गया था और 1976 में फिल्म के साथ रिलीज हुआ. आर.डी. बर्मन यानी पंचम दा की वजह से मशहूर सिंगर किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार को यह मौका मिला. पंचम दा को एक युवा, नई और 17 साल के लड़के जैसी आवाज चाहिए थी. उन्होंने अमित को बुलाया और कहा कि उन्हें किशोर कुमार नहीं, अमित कुमार चाहिए. गाना दो-तीन टेक में रिकॉर्ड हो गया. पंचम दा ने खुद ‘ओ मांझी रे' वाला हिस्सा गाया. अमित ने पिता की नकल करने से परहेज किया और अपनी स्वाभाविक आवाज में गाया. नतीजा यह हुआ कि गाना बेहद लोकप्रिय हो गया. बिनाका गीतमाला की 1977 की सालाना फेहरिस्त में यह 26वें नंबर पर रहा.

किशोर कुमार के बेटे की आवाज में हुआ अमर

शक्ति सामंत ने इस बारे में कहा था, 'मैंने अमित कुमार को ‘बडे अच्छे लगते हैं. गाने से एक गायक के रूप में पेश किया था. मैं उनके पिता को बहुत लंबे समय से जानता था. किशोर कुमार की पहली फिल्म फणी मजूमदार के साथ थी और मैंने हिंदी संवाद लिखे थे. मुझे अमित की आवाज पसंद आई. मुझे तुरंत पता चल गया कि लड़के को अपने पिता की प्रतिभा विरासत में मिली है. 'बडे अच्छे लगते हैं…' आज भी लोगों को अच्छा लगता है.'

Advertisement

अफ्रीका में शो के दौरान रहा जबरदस्त डिमांड में

फिल्म रिलीज होने के बाद 1976 में ही किशोर कुमार अपने शो के लिए साउथ अफ्रीका गए. उस समय साउथ अफ्रीका रंगभेद की नीति से जूझ रहा था. किशोर कुमार वहां जाने वाले पहले बड़े भारतीय कलाकारों में से एक बने. हर शो में अमित कुमार ‘बड़े अच्छे लगते हैं' गाते थे. दर्शक खूब तारीफ करते थे. गाने के बोल प्रकृति और प्रेम की सादगी को छूते हैं, एक नजर डालिए...

बड़े अच्छे लगते हैं बड़े अच्छे लगते हैं क्या
ये धरती ये नदिया ये रैना
और और तुम
बड़े अच्छे लगते हैं
ये धरती ये नदिया ये रैना और
और और तुम

Advertisement

आज लगभग 50 साल बाद भी ‘बड़े अच्छे लगते हैं' उतना ही ताजा लगता है. आर.डी. बर्मन का संगीत, आनंद बक्षी के बोल और अमित कुमार की युवा आवाज का जादू बरकरार है.

Featured Video Of The Day
Gen Z के 'वॉर रूम' इंस्टाग्राम, पैलेट गन पर पॉलिटिकल फायर पर लग गई कचहरी
Topics mentioned in this article
Bade Achhe Lagte Hain
Balika Badhu
Amit Kumar
Kishore Kumar
Entertainment