रीना रॉय का 50 साल पुराना गाना, सैयां हो गया था हरजाई, तेवर दिखाते हुए शिकायत कर रही थी सजनी

हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस रीना रॉय ने कई क्लासिक सॉन्ग दिए हैं. उनका एक ऐसा हिट गाना आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं जिसमें वह 16 शृंगार किए अपने प्रेमी के हरजाई होने की शिकायत करती नजर आईं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हरजाई सैयां वाला रीना रॉय का 50 साल पुराना गाना, आपने सुना है क्या?
Social Media
नई दिल्ली:

त्योहार और जश्न का मौका हो तो शृंगार और सजने-संवरने की बातें होती ही हैं. ऐसे खास मौके पर पुराने गानों का जिक्र ना हो ऐसा कैसे हो सकता है. बस यही वजह है कि हम आपके लिए लेकर आए हैं रीना रॉय का 50 साल पुराना ये गाना जिसमें वो फुल 16 शृंगार में नजर आई थीं और उनका खूबसूरती देखते ही बनती है. गुलाबी रंग का लहंगा और सुनहरा गोटा. इस आउटफिट में जब रीना रॉय पर्दे पर आईं तो तहलका मच गया. हम बात कर रहे हैं साल 1976 में आई फिल्म 'काली चरण' के गाने 'जा रे जा ओ हरजाई' की. लता मंगेशकर की आवाज में पिछले 50 साल से धूम मचा रहा ये गाना आज भी किट्टी पार्टियों और लेडी संगीत की शान है.

रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा के इस गाने की तह तक जाएं तो इसके बोल यानी कि लिरिक्स इंद्रजीत सिंह तुलसी ने लिखे थे. वहीं इस कम्पोज कल्याण जी आनंज जी ने किया था. इसके बाद सारी जिम्मेदारी आई लता मंगेशकर पर और उन्होंने इसे बखूबी निभाया था. साल 1976 में आई कालीचरण का ये गाना क्लासिक पीस बनकर निकला. बात करें इस फिल्म की तो इसमें रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा डैनी डेन्जोंगपा, प्रेम नाथ लीड रोल में थे. सुभाष घई के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म उस साल की बड़ी फिल्मों में से एक थी.

'जा रे जा ओ हरजाई' के बोल 

हो जा रे जा
जा रे जा ओ हरजाई देखी तेरी दिलदारी
दिल दे कर मैं कर बैठी दिल के दुश्मन से यारी
तुझको आंखों में भर के 
मर गई मैं तुझपे मर के
पत्थर की पूजा कर के हारी मैं हारी

जा रे जा
जा रे जा ओ हरजाई देखी तेरी दिलदारी
दिल दे कर मैं कर बैठी दिल के दुश्मन से यारी

Advertisement

ओ...तेरे पीछे आंखें मींचे चल दी मैं दीवानी
हाय छोड़ के दुनिया सारी

हो 
लोगों ने कितना समझाय मैंने एक न मानी
मेरी मति गई थी मारी
यूं न कोई मरे
यूं न कोई मरे रब्बा खैर करे
हो...हंसी हंसी में फँस गई मैं तो बेचारी

रीना रॉय का फिल्मी करियर

रीना रॉय ने साल 1972 में फिल्म जरूरत से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद वह मिलाप, जंगल में मंगल, नई दुनिया नए लोग, मधहोश जैसी कई फिल्मों में काम किया. बात करें रीना के करियर की यादगार फिल्मों की तो इनमें कालीचरण, नागिन, आशा, जानी दुश्मन, सनम तेरी कसम, अंधा कानून, विश्वनाथ, अपनापन जैसी शानदार फिल्में शामिल हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 43 साल पुराना रक्षा बंधन का गाना, हेमा मालिनी ने साउथ सुपरस्टार की कलाई पर बांधी थी रेशम की डोरी, आशा भोसले की आवाज ने बनाया क्लासिक

Featured Video Of The Day
'हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं..' स्कूल में हाई कोर्ट का हिजाब से इनकार!
Topics mentioned in this article
Shatrughan Sinha
Kalicharan
Reena Roy
Entertainment
Bollywood