48 साल पुराना वो गाना जिसे सुनते ही याद आ जाएगा गुसलखाना और ठंडा पानी, महेंद्र कपूर-आशा भोसले की आवाज में आज भी समर फेवरिट

1978 में संजीव कुमार की एक फिल्म आई थी. जिसका एक गाना ऐसा था जिसे सुनते ही गुसलखाने और ठंडे पानी की याद हो आती है. इसे महेंद्र कपूर और आशा भोसले ने गाया, ये गर्मियों का फेवरिट सॉन्ग है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
संजीव कुमार का यह गाना आज भी है सुपरहिट, गर्मी में देगा राहत
YouTube

गर्मी का मौसम आते ही हिंदी सिनेमा का एक पुराना गाना फिर से ताजा हो जाता है. 'ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए', यह गाना सुनते ही मन में ठंडक का एहसास होता है और अगर तपती गर्म का मौसम है तो सीधे गुसलखाने की ओर भी दौड़ लगा सकते हैं. महेंद्र कपूर और आशा भोसले की आवाज में गाया गया यह गीत फिल्म ‘पति पत्नी और वो' (1978) का है. रवींद्र जैन का म्यूजिक और आनंद बक्षी के मजेदार बोल आज 48 साल बाद भी इस गाने को समर सीजन का फेवरिट बनाए हुए हैं.

यह गाना फिल्म के एक हल्के-फुल्के पारिवारिक सीन में आता है. संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और उनके बेटे (मास्टर बिट्टू) बाथरूम में ठंडे पानी से नहाते हुए गाना गाते हैं. बाल्टी को ढोलक बनाकर, फव्वारा खोलकर और मम्मी को भी अंदर बुलाकर परिवार की मस्ती भरी तस्वीर पेश की गई है. 'गाना आए या ना आए गाना चाहिए' जैसे बोल सुनकर चेहरे पर मुस्कान आ ही जाती है. गर्मी में यह गाना सुनाते ही लोग ठंडे पानी की बौछार लेने का मन बना लेते हैं. यही नहीं की बाथरूम सिंगर्स को भी ये गाना खूब इंस्पायर्ड करता है.

फिल्म 'पति पत्नी और वो' का निर्देशन बी.आर. चोपड़ा ने किया था. पटकथा हिंदी के मशहूर लेखक कमलेश्वर की थी. मुख्य भूमिकाओं में संजीव कुमार ने रंजीता चड्ढा, विद्या सिन्हा ने शारदा और रंजीता कौर ने निर्मला का किरदार निभाया. असरानी, नाना पालसिकर और ओम शिवपुरी जैसे कलाकार भी शामिल थे. ऋषि कपूर, नीतू सिंह और परवीन बाबी ने गेस्ट अपीयरेंस दिए. फिल्म 7 जुलाई 1978 को रिलीज हुई.

फिल्म को व्यावसायिक सफलता मिली. यह अपने समय की हिट फिल्म मानी जाती है. कमलेश्वर को फिल्मफेयर बेस्ट स्क्रीनप्ले अवॉर्ड मिला. संजीव कुमार को बेस्ट एक्टर और रंजीता को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नामांकन मिला. 2019 में इसका रीमेक भी आया, जिसमें कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड का वो एक्टर, जिसे लोग समझते थे असली शराबी, कुत्ते की आवाज ने खोली किस्मत, 90 फिल्मों में छोड़ी छाप

Featured Video Of The Day
मौलाना ने कांवड़ियों को बताया आतंकवादी! क्या मौलाना रशीदी पर लगेगा NSA?
Topics mentioned in this article
Sanjeev Kumar
Entertainment
Bollywood
Pati Patni Aur Woh