मिलिंद सोमन के अपोजिट 2003 की हिंदी फिल्म में नजर आने वाली एक्ट्रेस मीरा वसुदेवन ने मलयालम फिल्मों में अपना करियर बनाया. लेकिन उनकी तीन शादियों ने शायद उन्हें उन्हें काम में अपनी पूरी क्षमता का एहसास करने से रोक दिया. थानमथरा एक्ट्रेस, जो 44 साल की हैं. उन्होंने अपनी शादियों पर पछतावे को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी का कीमती समय बर्बाद कर दिया उनपर, जिन्होंने उन्हें सीरियसली भी नहीं लिया. धन्य वर्मा के साथ बातचीत में एक्ट्रेस मीरा वसुदेवन ने कहा, मैं अक्सर अपने बेटे से कहती हूं... मैंने 17 साल जिंदगी के 3 स्टूपिड मैरिज पर बर्बाद कर दिए. मैं दिमाग से काम करके कितना कुछ अचीव कर सकती थी.
मीरा ने कहा- मैंने वह समय दूसरों पर बर्बाद कर दिया
"मैं उन चीजों पर ध्यान दे सकती थी, जो मुझे पसंद हैं. जैसे सिनेमा, फिटनेस, या अपने लिए एक बेहतरीन सोशल सर्कल बनाना. मैं जिंदगी में बहुत कुछ कर सकती थी. लेकिन कर नहीं पाई. मैं अपने पिता, मां और बहन के साथ और ज्यादा वक्त बिता सकती थी. मैंने वह समय दूसरों पर बर्बाद कर दिया... मैंने उन लोगों के साथ रिश्तों में इतना समय बर्बाद किया, जिन्होंने मुझे कभी सच में सीरियस नहीं लिया और न ही मेरा सम्मान किया.
ये भी पढ़ें- मुकुल देव के अंतिम संस्कार में पैपराजी के बिहेवियर पर भड़के राहुल देव, कहा- मैंने अपने भाई को खो दिया है और वो...
3 शादियों पर खुलकर बात कर चुकी हैं मीरा
यह पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस मीरा ने अपनी 3 फेल हुई शादियों पर खुलकर बात की है. इससे पहले मूवी वर्ल्ड मीडिया से बात करते हुए मीरा ने कहा था, "मैंने पहले ही यह मान लिया था कि ये सब चीजें होंगी. मैंने गलतियां की हैं और मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है. अब, मुझे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना है. मैं अभी अपने करियर में बहुत बिजी हूं और अपनी जिंदगी में बहुत खुश हूं. मैं इस समय अपनी जिंदगी के एक बहुत ही खूबसूरत दौर में हूं."
मीरा की शादियों के बारे में
मीरा वासुदेवन ने सिनेमेटोग्राफर अशोक कुमार के बेटे विशाल अग्रवाल से 2005 में शादी की थी. लेकिन जुलाई 2010 में वह अलग हो गए. इसके बाद उन्होंने मलयालम एक्टर जॉन कोक्कन से 2012 में शादी की और उनका एक बेटा भी है. वहीं 2016 में वह अलग हो गए. इसके बाद मई 2024 में सिनेमेटोग्राफर विपिन पुथियानकम से शादी की. लेकिन अगस्त 2025 में दोनों का तलाक हो गया.
मीरा के वर्कफ्रेंट के बारे में
मीरा वसुदेवन ने 2005 में मोहनलाल के साथ फिल्म थानमथरा में अपनी दमदार एक्टिंग से पॉपुलैरिटी हासिल की. इसके बाद उन्होंने ओरुवन, एकांथम, कुट्टीमामा, थक्कोल और पायकाप्पल जैसी कुछ फिल्मों में भी काम किया.
ये भी पढ़ें- वो अकेले इंसान, जिनके अजय देवगन छूते थे पैर, 37 साल का उम्र का फासला, फिर भी मानते थे दोस्त, खींचते थे टांग