43 साल पुराना रक्षा बंधन का गाना, हेमा मालिनी ने साउथ सुपरस्टार की कलाई पर बांधी थी रेशम की डोरी, आशा भोसले की आवाज ने बनाया क्लासिक

रक्षा बंधन के मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी स्टार जोड़ी का भाई-बहन वाला गाना जिसने कभी दोबारा साथ काम नहीं किया. ये दो स्टार्स हैं रजनीकांत और हेमा मालिनी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रजनीकांत का रक्षा बंधन वाला गाना, नम कर देगा आंखें
Social Media
नई दिल्ली:

रक्षा बंधन का त्योहार करीब है.ऐसे में इस त्योहार के जश्न को मनाने के लिए हम लगातार आपको राखी के इस पवित्र त्योहार से जुड़े अलग अलग फिल्मी गाने सुना रहे हैं. फिल्मी पर्दे पर दशक चाहे कोई भी रहा हो, कलाकार बदले, गाने का ढंग और बोल बदले लेकिन भाई बहन के प्यार की वो नींव वहीं की वही रही. गानों के इसी भंडार से आज हम आपके लिए निकाल कर लेकर आए हैं रजनीकांत और हेमा मालिनी का एक गाना. दोनों सितारों ने एक ही फिल्म में साथ काम किया और इस फिल्म में ये स्टार जोड़ी भाई-बहन के किरदार में थी.

हेमा मालिनी और रजनीकांत की फिल्म

हेमा मालिनी और रजनीकांत साल 1983 में आई फिल्म 'अंधा कानून' में साथ नजर आए थे. इस फिल्म में रजनीकांत, हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन के अलावा प्राण, रीना रॉय, डैनी, अमरीश पुरी, प्रेम चोपड़ा, मदन पुरी अहम किरदारों में थे. फिल्म की कहानी की बात करें तो इसका बेस बदला है. विजय (रजनीकांत) तीन लोगों से बदला लेना चाहता है जिन्होंने उनकी बहन का कत्ल किया. इसी बदले की आग लिए उसकी दूसरी बहन दुर्गा देवी (हेमा मालिनी) पुलिस में भर्ती हो जाती है. दुर्गा कानून का सहारा लेकर उन्हें सबक सिखाना चाहती है. जबकि विजय ने कसम खाई है कि वह तीनों को एक एक कर अपने हाथों से खत्म करेगा. 

एक दिन, विजय की मुलाकात जान निसार खान (अमिताभ बच्चन) से होती है, जो गुस्से और कड़वाहट से भरा हुआ है और अभी-अभी जेल से छूटा है. खान पहले फॉरेस्ट ऑफिसर के तौर पर काम करता था और अपनी पत्नी जखिया और बेटी नीलू के साथ रहता था. एक दिन ड्यूटी के दौरान, उसका सामना कुछ शिकारियों से हुआ जो गैर-कानूनी तरीके से चंदन के पेड़ काट रहे थे. जब उसने उन्हें रोका तो उन्होंने पलटवार किया. हाथापाई हुई और उनमें से एक, राम गुप्ता, मारा गया. खान पर हत्या का आरोप लगा, उस पर मुकदमा चला और उसे 20 साल की जेल की सजा हुई. इस सदमे से टूट चुकी उसकी पत्नी के साथ रेप हुआ और उसने खुदकुशी कर ली, साथ ही अपनी बेटी की भी जान ले ली.

यह भी पढ़ें: 36 साल पुराना लता मंगेशकर का गाना जिसे गाते हुए सुबक-सुबक रोई थीं सुर कोकिला, रेखा की अदाकारी ने बनाया कल्ट क्लासिक

Advertisement

अब खान विजय की मदद करने का फैसला करता है. आगे चलकर, खान को पता चलता है कि गुप्ता अभी भी जिंदा है. खान, दुर्गा और विजय - ये तीनों मेन किरदार दुश्मनों से बदला लेने में कैसे कामयाब होते हैं, यही कहानी का बाकी हिस्सा है.

रक्षा बंधन का गाना

बात करें रक्षा बंधन के उस क्लासिक गीत की जिसे रजनीकांत और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया था तो आज भी खूब याद किया जाता है. इस गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. वहीं इसे गाया आशा भोसले और किशोर कुमार ने था. लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के म्यूजिक से सजे इस गीत को आप आज भी सुनें तो गुनगुना उठेंगे. इसी गाने में रजनीकांत हेमा मालिनी के साथ राखी की खुशियां मनाते हुए अपनी मर चुकी बहन की यादों में खो जाते हैं और उनकी आंखों में खून उतर आता है लेकिन फिर हेमा को सामने देख वापस लौट आते हैं.

Advertisement

Featured Video Of The Day
रिफ्यूजी कैंप पर गिरे बम, दो बच्‍चों समेत 4 की मौत... गाजा में इजरायल की भीषण बमबारी
Topics mentioned in this article
Andhaa Kaanoon
Rajinikanth
Hema Malini
Raksha Bandhan
Entertainment