हॉरर मूवी 418 का हिंदी ट्रेलर रिलीज, केजीएफ के डायरेक्टर की नई पेशकश, दशहरे पर डर का तांडव

रूम नंबर 418 का रहस्य क्या है? देविका कौन है? कुछ ऐसे ही सवालों को लेकर आई है प्रशांत नील की हॉरर मूवी '418'. देखें इसका ट्रेलर और बताएं क्या आपको लगा डरावना?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
418 मूवी का हिंदी ट्रेलर रिलीज, केजीएफ डायरेक्टर की हॉरर मूवी, खुद करें फैसला डरे या नहीं?
youtube
नई दिल्ली:

अगर आपको हॉरर फिल्में पसंद हैं और ऐसी कहानी देखना चाहते हैं जिसमें डर के साथ रहस्य भी लगातार बना रहे, तो 418 आपके लिए दिलचस्प फिल्म साबित हो सकती है. माइथ्री मूवी मेकर्स की इस हॉरर थ्रिलर का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म को मशहूर फिल्ममेकर (केजीएफ फेम) प्रशांत नील पेश कर रहे हैं. फिल्म की कहानी और निर्देशन की जिम्मेदारी कीर्तन नागदगौड़ा ने संभाली है. 418 को दशहरे के मौके पर 23 अक्टूबर को देशभर में रिलीज किया जाएगा. लेकिन ट्रेलर देखकर ये तो पक्का हो गया है कि केजीएफ के डायरेक्टर की देविका, बॉलीवुड की मंजुलिका पर भारी पड़ती नजर आ रही है. खासकर पायल वाले सीन में.

418 हिंदी ट्रेलर में क्या है खास?

418 हिंदी ट्रेलर (418 Hindi Trailer) की शुरुआत ही एक रहस्यमय माहौल से होती है. एक चौकीदार के मुताबिक एक ऐसी डरावनी जगह है, जहां कोई पक्षी तक प्रवेश नहीं करता. इसके बाद कहानी 18 साल के विवेक के आसपास घूमती नजर आती है, जो वास्तविकता और भ्रम के बीच फंसा हुआ है. कहानी का रहस्य तब और गहरा हो जाता है जब VIMS बिल्डिंग को 15 साल तक बंद रहने के बाद दोबारा खोला जाता है. स्थानीय लोग इसका विरोध करते हैं, लेकिन इसके पीछे छिपे राज को जानने की कोशिश शुरू होती है. इसी इमारत का कमरा नंबर 418 फिल्म के सबसे बड़े रहस्य का केंद्र है. लेकिन असली डर तब शुरू होता है जब देविका की एंट्री होती है. 

मनोवैज्ञानिक थ्रिलर से सुपरनैचुरल हॉरर तक

ट्रेलर के शुरुआती हिस्से को देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म एक ऐसे युवक की कहानी है, जो अपनी हकीकत और कल्पना के बीच उलझा हुआ है. लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, फिल्म का रंग पूरी तरह बदल जाता है. दूसरे हिस्से में सुपरनैचुरल हॉरर का असर साफ नजर आता है. डरावने दृश्य, रहस्यमय घटनाएं और लगातार बढ़ता तनाव ट्रेलर को एक गंभीर हॉरर फिल्म का अंदाज देते हैं.

Advertisement

418 की स्टारकास्ट

ट्रेलर में चैत्रा अचार की मौजूदगी सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है. उनकी एंट्री के साथ फिल्म का माहौल अचानक और डरावना हो जाता है. उनका लुक, स्क्रीन प्रेजेंस और रहस्यमयी अंदाज ट्रेलर के हॉरर फैक्टर को काफी बढ़ाता है. चैत्रा के अलावा सूर्या राज, चरण लक्करजू, प्रीति पगडाला और शशांक पाटिल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म के निर्माताओं नवीन येरनेनी और यालमंचिली रविशंकर ने इसे माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनाया है.

23 अक्तूबर को सिनेमाघरों में आएगी 418

फिल्म के डरावने माहौल को तैयार करने में सिनेमैटोग्राफी की भी अहम भूमिका नजर आती है. दिनेश दिवाकर ने कैमरे के जरिए ऐसे एंगल्स और विजुअल्स तैयार किए हैं, जो रहस्य को बढ़ाते हैं. वहीं वेंकी जीजी का बैकग्राउंड स्कोर ट्रेलर के सस्पेंस को और मजबूत करता है. फिल्म का प्रोडक्शन डिजाइन उल्लास हायडूर का है. 418 को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है. फिल्म 23 अक्तूबर यानी दशहरे के बाद, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Delhi Protest: विपक्षी सांसद हिरासत में, आकाशवाणी भवन में क्यों बैठे राहुल-Priyanka?
Topics mentioned in this article
418 Hindi Trailer
Prashanth Neel
Hindi News
Entertainment