41 साल बाद भी रुला देता है ‘तेरी मेहरबानियां’ का ये गाना, मालिक की चिता पर रोता मोती देख भर आती हैं आंखें

1985 में रिलीज हुई ‘तेरी मेहरबानियां’ का टाइटल ट्रैक आज भी दर्शकों को भावुक कर देता है. जानिए जैकी श्रॉफ, पूनम ढिल्लों और मोती की इस सुपरहिट फिल्म की स्टारकास्ट, बजट, कलेक्शन और दिल छू लेने वाली कहानी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
41 साल पुराना वो गाना जो आंखें कर देगा नम, इंसान और कुत्ते का अनोखा रिश्ता
youtube
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा के गाने फिल्म की सिचुएशन के हिसाब से होते हैं. कई बार ये सिक्वेंस दिल को चीर कर रख देने वाले होते हैं. ऐसा ही कुछ हमें 41 साल पुरानी बॉलीवुड फिल्म में देखने को मिला था. हम बात कर रहे हैं 1985 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म 'तेरी मेहरबानियां' के टाइटल ट्रैक की जो आज भी दर्शकों की आंखों में आंसू ला देता है. शब्बीर कुमार की आवाज में गाया यह गाना 'तेरी मेहरबानियां, तेरी कदरदानियां' न सिर्फ फिल्म का हिस्सा बना, बल्कि वफादारी और पशु-मानव प्रेम का प्रतीक बनकर अमर हो गया. 'तेरी मेहरबानियां' के इस गाने में कुत्ता मोती अपने मृत मालिक राम की समाधि या चिता के पास बैठा आंसू बहाता दिखता है. 

'तेरी मेहरबानियां' का निर्देशन विजय रेड्डी (बी. विजय रेड्डी) ने किया था. निर्माता थे के.सी. बोकाड़िया. यह रेड्डी की अपनी 1984 की कन्नड़ फिल्म 'थालिया भाग्य' का हिंदी रीमेक थी. संगीत दिया लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने और गाने के बोल लिखे एस.एच. बिहारी ने. टाइटल ट्रैक के गायक शब्बीर कुमार थे. 

'तेरी मेहरबानियां' स्टारकास्ट, बजट और कलेक्शन

स्टारकास्ट में मुख्य भूमिका में जैकी श्रॉफ (राम) और पूनम ढिल्लों (बिजली) थे. खलनायक के रूप में अमरीश पुरी (ठाकुर विजय सिंह) चमके. अन्य कलाकारों में राज किरन (गोपी), स्वप्ना (शारदा), असरानी (मुनीम बनवारीलाल), सदाशिव अमरापुरकर (सरदारीलाल), सत्येन कप्पू और सबसे महत्वपूर्ण कुत्ता ब्राउनी (मोती के किरदार में) शामिल थे. मोती ने जो काम किया वो बेजोड़ माना जाता है.

'तेरी मेहरबानियां' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की. विकिपीडिया के अनुसार कलेक्शन करीब 4 करोड़ रुपये रहा, जो उस समय हिट माना गया. कुछ रिपोर्ट्स में बजट करीब 1.20 करोड़ और नेट कलेक्शन 2.48 करोड़ (वर्ल्डवाइड करीब 3.20 करोड़) का जिक्र भी मिलता है. कम बजट में सरप्राइज हिट साबित हुई.

यहां देखें तेरी मेहरबानियां फुल मूवी

फिल्म 18 अक्तूबर 1985 को रिलीज हुई थी. फिल्म की डुयरेशन 140 मिनट है. इसको आईएमडीबी पर 10 में से 5.5 रेटिंग मिली है. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
रिफ्यूजी कैंप पर गिरे बम, दो बच्‍चों समेत 4 की मौत... गाजा में इजरायल की भीषण बमबारी
Topics mentioned in this article
Teri Meherbaniyan
Jackie Shroff
Hindi Songs
Hindi News