4000 करोड़ के मेगा बजट के साथ बन रही रामायणम् का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में रणबीर कपूर श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे ये तो सभी को पता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर इस फिल्म में एक नहीं बल्कि दो दो किरदारों में नजर आने वाले हैं. जी हां रणबीर कपूर इस फिल्म में डबल रोल में होंगे. आप सोच रहे होंगे कि रणबीर का दूसरा किरदार कौनसा है? चलिए बता देते हैं दरअसल रणबीर इस फिल्म में श्रीराम के साथ साथ भगवान परशुराम का किरदार भी निभाएंगे. परशुराम जिन्हें राम जमदग्नि, भार्गव राम और वीरराम भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में परशुराम विष्णु के दशावतारों में से छठे अवतार हैं.
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर पहले ही चर्चा का विषय बन गया है. पैनी नजर रखने वाले फैन्स हर सीन, रेफरेंस और छोटी-छोटी डिटेल को डिकोड कर रहे हैं और इसे एक ग्रैंड विजुअल बता रहे हैं. ट्रेलर एक सीन की झलक मिलती है जिससे खुलासा होता है कि रणबीर कपूर परशुराम समेत डबल रोल निभाते हुए नजर आएंगे.
क्या है रामायणम् का वो सीन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मोमेंट में परशुराम भगवान, राम को सारंग (विष्णु का दिव्य धनुष) भेंट करते हैं. फैन्स ने देखा है कि इस सीन में खुद रणबीर कपूर ही परशुराम का किरदार निभा रहे हैं. संत जैसे इस किरदार में उन्हें पहचानना थोड़ा मुश्किल ही लगता है है वो भी ट्रेलर जिसमें इतने कम समय के लिए मौका मिलता है.
पौराणिक कथाओं में कौन हैं परशुराम?
परशुराम, जिन्हें राम जमदग्नि, भार्गव राम और वीरराम भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में पालनहार देवता विष्णु के दशावतारों में से छठे अवतार हैं. उन्हें चिरंजीवियों में से एक बताया गया है, जो कलयुग के अंत में विष्णु के दसवें और अंतिम अवतार, कल्कि के गुरु के रूप में प्रकट होंगे. रामायण में जब राम सीता से विवाह के बाद अयोध्या लौट रहे होते हैं, तो परशुराम उन्हें युद्ध की चुनौती देते हैं. बाद में वे राम को विष्णु का अवतार मानते हैं और योग साधना के लिए अपने निवास स्थान लौट जाते हैं. महाभारत में, वे भीष्म, द्रोण, रुक्मी और कर्ण के गुरु थे.
यह भी पढ़ें: रवि किशन ने घटाया 18 किलो वजन, ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंके फैन्स, फिटनेस देख बोले- ब्रिगेडियर रवि किशन