37 साल पुराना गाना, जिसे हर शादीशुदा महिला जीवन में एक बार जरूर है गाती, सास-ससुर ननद सबका जिक्र, अमर हो गया श्रीदेवी का रंगीन मिजाज

37 साल पहले रिलीज हुआ ‘मैं ससुराल नहीं जाऊंगी’ आज भी शादी-ब्याह की रौनक बढ़ा देता है. श्रीदेवी के चुलबुले अंदाज और मजेदार बोलों से सजा यह गीत महिलाओं के बीच खासा लोकप्रिय है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
37 साल बाद भी शादियों में छाया रहता है श्रीदेवी का ये गाना

दी के बाद जब किसी लड़की को ससुराल जाने की बात कही जाती है, तो उसके मन में कई तरह के ख्याल आते हैं. कभी नए रिश्तों की चिंता, कभी मायके की याद और कभी शादी के बाद बदलने वाली जिंदगी का डर. ऐसे में अगर कोई लड़की अपने ससुराल जाने से ही इनकार कर दे, तो कैसा लगेगा? बॉलीवुड में 37 साल पहले एक ऐसा ही गाना आया था, जिसमें श्रीदेवी ने अपने चुलबुले अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया. गाने के बोल थे ‘मैं ससुराल नहीं जाऊंगी'. फिल्म ‘चांदनी' का यह गाना आज भी शादी-ब्याह के मौकों पर खूब सुनाई देता है. इसमें सास, ससुर और ननद का जिक्र है, जो इसे और मजेदार बना देता है.

श्रीदेवी के गाने में ससुराल जाने से इनकार

साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म ‘चांदनी' का यह गाना आज भी लोगों के बीच खास जगह रखता है. गाने में श्रीदेवी का किरदार चांदनी अपने होने वाले ससुराल वालों के सामने नाचते हुए कहता है कि वह ससुराल नहीं जाएगी. गाने में ससुराल के रिश्तों का जिक्र बड़े ही मजेदार अंदाज में किया गया है. इसमें सास, ससुर और ननद की बातें हैं. यही वजह है कि शादीशुदा महिलाओं को यह गाना अपने जीवन से जुड़ा हुआ लगता है. कई बार शादी के बाद मजाक में महिलाएं भी इस गाने को गुनगुनाती नजर आती हैं.

पामेला चोपड़ा ने दी थी आवाज

इस गाने की खास बात यह है कि इसे श्रीदेवी ने नहीं, बल्कि पामेला चोपड़ा ने अपनी आवाज दी थी. इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे और संगीत शिव-हरि ने तैयार किया था. गाने में श्रीदेवी का चुलबुला अंदाज और उनकी अदाएं दर्शकों को खूब पसंद आई थीं. 

क्या थी फिल्म चांदनी की कहानी?

यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘चांदनी' में श्रीदेवी के साथ ऋषि कपूर और विनोद खन्ना मुख्य भूमिका में थे. फिल्म की कहानी चांदनी और रोहित की प्रेम कहानी से शुरू होती है. दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन परिवार उनके रिश्ते के खिलाफ होता है. रोहित एक हादसे में अपने पैरों की ताकत खो देता है और चांदनी से दूर चला जाता है. इसके बाद चांदनी की जिंदगी में ललित आता है. कहानी में प्यार, इंतजार और रिश्तों की उलझन दिखाई गई है. 

Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर भी रही सुपरहिट

‘चांदनी' 14 सितंबर 1989 को रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और रोमांटिक फिल्मों के दौर को फिर से लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई. फिल्म का संगीत भी खूब पसंद किया गया. इसके गाने आज भी पुराने हिंदी गानों के चाहने वालों की पसंद बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें: 65 साल पुराना वो गाना, सरहद पर छिड़ी जंग तो लता मंगेशकर की आवाज ने दी हिम्मत, आज भी अपनों की सलामती के लिए सुनते हैं लोग

Advertisement
Featured Video Of The Day
महाराष्ट्र में किसानों का मुंबई कूच, 12 हजार किसान 1000 गाड़ियों से अकोले नासिक से CM आवास रवाना
Topics mentioned in this article
Sridevi
Chandni
Pamela Chopra
Entertainment
Bollywood

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं