गांव-देहात की शादियों और जश्न में संगीत और गानों की खास अहमियत होती. इनमें लोकगीत तो होते ही हैं लेकिन जब फिल्मी तड़का लगे तो मजा दोगुना हो जाता है. इस मामले में हिंदी फिल्मों ने महिलाओं की खासी मदद की है. क्योंकि यहां से उन्हें अलग-अलग मौके के लिए अलग-अलग मूड के गाने मिले. अब रेखा के इस गीत को लीजिए. ये पिछले 35 सालों से ढोलक की शान बना हुआ है और शादियों में चार चांद लगाने का काम करता है. इस गाने के वीडियो में चार चांद लगाए रेखा की खूबसूरत ने और सुनने लायक और सदाबहार बनाया लता मंगेशकर की सुरीली आवाज ने.
कौनसा है रेखा का ये गाना?
हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसके बोल हैं 'गोरी कबसे हुई जवान'. ये गाना रेखा की फिल्म फूल बने अंगारे का है. फिल्म में ये गाना शादी के मौके पर सेट किया गया था. बस इसी वजह से ये महिला संगीत और शादी के गीतों का हिस्सा बन गया. मजेदार बात ये है कि इस पर ढोलक इतने बढ़िया अंदाज से बजता है कि इस पर नाचना भी मुश्किल नहीं रह जाता. यही वजह है कि ये आज भी ऐसे शादी-ब्याह वाले कार्यक्रमों का हिस्सा है.
किसने लिखा था 'गोरी कबसे हुई जवान'
इस गाने की डिटेल में जाएं तो इसके बोल अंजान ने लिखे और संगीत में पिरोया बप्पी लहरी ने. लता, अंजान और बप्पी का जादू सिर चढ़कर बोला और ये गाना उस वक्त भी काफी पसंद किया गया. इस फिल्म में रजनीकांत, रेखा, बीना, बिंदू, प्रेम चोपड़ा अहम किरदारों में थे. ये रेखा और अमिताभ बच्चन की साथ में पहली और आखिरी फिल्म थी.
फूल बने अंगारे की कहानी
दत्ता बाबू उदयपुर में चुनाव लड़ रहे हैं. उनका मुकाबला बिशंबर प्रसाद से है, जो एक चालाक, भ्रष्ट और जाना-माना गैंगस्टर है. बिशंबर इतना ताकतवर और प्रभावशाली है कि वह चुनाव का नतीजा अपने पक्ष में कर सकता है और दत्ता की हत्या भी करवा सकता है. इंस्पेक्टर रंजीत सिंह को दत्ता की मौत में बिशंबर के शामिल होने के सबूत मिलते हैं, लेकिन उसका सीनियर ऑफिसर, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस रवि खन्ना, उन्हें कोई भी कार्रवाई करने से रोक देता है. इसके बाद रंजीत की मुलाकात खूबसूरत नम्रता से होती है और दोनों शादी कर लेते हैं. रंजीत लगातार बिशंबर के लिए मुसीबत बने रहते हैं, इसलिए उनकी हत्या कर दी जाती है. उनके पीछे उनकी पत्नी नम्रता अकेली रह जाती है. नम्रता पति की मौत का बदला लेने की कसम खाती है. इसके लिए वह पुलिस फोर्स में शामिल हो जाती है. बॉक्स ञफिस पर इस फिल्म की बंपर कमाई हुई थी. 2.15 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने 6 करोड़ का बिजनेस किया था.
यह भी पढ़ें: 38 साल पुराना गाना जो आज भी सिने प्रेमियों की पहली पसंद, लेकिन जूही चावला को मजबूरन करना पड़़ा था इसमें किस सीन