33 साल पुराना गाना, राजस्थानी रंग में रंगी जूही चावला, 90s से लेकर आज तक सुहागिनों की प्लेलिस्ट में शामिल, अलका-सानू की एवरग्रीन आवाज 

33 साल पहले आया यह गाना आज भी सुहाग की रस्मों की शान बना हुआ है. राजस्थानी रंग में सजी जूही चावला, आमिर खान संग उनकी प्यारी केमिस्ट्री और अलका याज्ञनिक-कुमार सानू की सुरीली आवाज ने इसे एवरग्रीन हिट बना दिया, जिसे 90s से लेकर आज तक सुहागिनें बड़े चाव से सुनती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जूही चावला का 33 साल पुराना गाना कर रहा ट्रेंड

शादी का माहौल हो, कोई पारिवारिक समारोह हो या फिर सुहाग की रस्म, कुछ गाने ऐसे होते हैं जो हर मौके पर याद आते हैं. खासकर 90 के दशक के गानों की बात हो तो उनकी मिठास आज भी लोगों के दिलों में बनी हुई है. ऐसा ही एक गाना है ‘घूंघट की आड़ से दिलबर का'. साल 1993 में आई फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के' का यह गाना आज भी अपनी खूबसूरत धुन और रोमांटिक अंदाज के लिए पसंद किया जाता है. जूही चावला और आमिर खान पर फिल्माया गया यह गाना प्रेम और इंतजार की कहानी कहता है.

घूंघट में जूही चावला का खूबसूरत अंदाज

‘घूंघट की आड़ से दिलबर का' गाने में जूही चावला दुल्हन के रूप में नजर आती हैं. घूंघट में उनका खूबसूरत अंदाज और आमिर खान के साथ उनकी प्यारी सी केमिस्ट्री गाने को खास बनाती है. इस गाने को अलका याज्ञनिक और कुमार सानू ने अपनी आवाज दी है. वहीं इसके बोल समीर ने लिखे हैं और संगीत नदीम-श्रवण ने तैयार किया है. गाने के बोल प्रेमी से मिलने की चाह और प्यार के इजहार को खूबसूरती से बयां करते हैं. यही वजह है कि यह गाना आज भी शादी-ब्याह के समारोहों में सुनाई देता है.

क्या थी फिल्म की कहानी?

महेश भट्ट के निर्देशन में बनी ‘हम हैं राही प्यार के' में आमिर खान ने राहुल मल्होत्रा का किरदार निभाया था. राहुल अपनी बहन और जीजा की मौत के बाद उनके तीन बच्चों की जिम्मेदारी संभालता है. इसी दौरान उसकी मुलाकात विजयंती यानी जूही चावला से होती है, जो घर से भागकर आई होती है. बच्चों की देखभाल करते-करते दोनों एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं. फिल्म में आमिर और जूही के अलावा दलिप ताहिल, नवनीत निशान, टिकू तलसानिया और कुणाल खेमू भी नजर आए थे.

फिल्म ने जीते थे कई पुरस्कार

23 जुलाई 1993 को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. फिल्म को फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला, जबकि जूही चावला को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन करीब 5 करोड़ रुपये रहा था.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 31 साल पुराना गाना, 18 बरस की माधुरी दीक्षित पर चढ़ा था देसी रंग, 90s में पूर्णिमा की आवाज में हुआ सुपरहिट, आज भी हर लड़की की पहली पसंद

फिल्म के साथ इसका संगीत भी लोगों के दिलों में बस गया. ‘घूंघट की आड़ से दिलबर का' उन्हीं गानों में शामिल है, जो समय के साथ पुराने नहीं हुए और आज भी प्यार और शादी के जश्न का हिस्सा बने हुए हैं.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
आजम खान को यूपी चुनाव से हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जेल से आएंगे बाहर!
Topics mentioned in this article
Juhi Chawla
Aamir Khan
Entertainment
Bollywood
Hum Hain Rahi Pyar Ke

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं