15 अप्रैल को 32 साल इस डायरेक्टर ने फिल्म के प्रीमियर पर बुलाए बॉलीवुड स्टार्स, फिर नहीं खोला थिएटर का दरवाजा- बाहर ही रह गए सितारे

32 साल पहले 15 अप्रैल के दिन एक फिल्म रिलीज हुई थी. इस फिल्म के प्रीमियर के दौरान फिल्म के डायरेक्टर कुछ ऐसा कर गए, आपको भी हैरान होगी और उस डायरेक्टर के इस कदम की तारीफ करेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
1994 में आई इस फिल्म के प्रीमियर पर डायरेक्टर ने स्टार्स के लिए किए थे दरवाजे बंद
नई दिल्ली:

आज से ठीक 32 साल पहले, 15 अप्रैल 1994 को बॉलीवुड में एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे फिल्म इंडस्ट्री को हैरान कर दिया. आईएमडीबी के मुताबिक, विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' का प्रीमियर मुंबई के आइकॉनिक मेट्रो सिनेमा में रात 9:30 बजे तय किया गया था. फिल्म इडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां इस प्रीमियर में आमंत्रित थे. तय समय के अनुसार फिल्म 5 मिनट की देरी से यानी 9:35 बजे शुरू हुई. लेकिन जैसे ही फिल्म शुरू हुई, निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा उठे और खुद थिएटर के सभी दरवाजे बंद कर दिए. उनका इरादा साफ था, देर से आने वालों को अंदर नहीं आने देना. बाद में उन्होंने कहा था कि मैंने इस फिल्म पर चार साल की मेहनत लगाई है. जो लोग मेरी फिल्म का सम्मान नहीं करते, वे मुझे भी सम्मान नहीं करते.

इस सख्त फैसले की वजह से कई प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक सिनेमा हॉल के बाहर खड़े रह गए. वे अंदर नहीं घुस पाए और बाहर इंतजार करते रह गए. उस वक्त मेट्रो सिनेमा में डॉल्बी स्टीरियो साउंड सिस्टम लगाया गया था, जो उस समय बहुत खास था. चोपड़ा नहीं चाहते थे कि फिल्म शुरू होने के बाद कोई खलल पड़े.

'1942: ए लव स्टोरी' आजादी के आंदोलन की पृष्ठभूमि पर बनी रोमांटिक ड्रामा थी. इसमें अनिल कपूर, मनीषा कोइराला और जैकी श्रॉफ लीड रोल में थे. ये फिल्म आरडी बर्मन की आखिरी फिल्म थी. इस फिल्म में उनका म्यूजिक था. विधु विनोद चोपड़ा ने इस फिल्म को बेहद जुनून और मेहनत से बनाया था. चार साल की लंबी तैयारी, शानदार सिनेमैटोग्राफी और इमोशनल डेप्थ के बावजूद फिल्म को कमर्शियल सफलता नहीं मिली, लेकिन बाद में यह कल्ट क्लासिक बन गई.

Advertisement

विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' को आज 32 साल पूरे हो गए हैं. 4.75 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म रिलीज के समय संगीत और अभिनय के लिए खूब सराही गई थी. फिल्म ने भारत में 6.99 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वर्ल्डवाइड फिल्म की कुल कमाई 11.48 करोड़ रुपये रही. जो अपने बजट की दोगुने से ज्यादा थी. 

Featured Video Of The Day
मिल गई चढ़ावा चोरों की तिजोरी! आतंकिस्तान से बात के लिए कौन बेचैन ?
Topics mentioned in this article
Vidhu Vinod Chopra
1942 A Love Story
Bollywood