31 साल पुराना गाना, 18 बरस की माधुरी दीक्षित पर चढ़ा था देसी रंग, 90s में पूर्णिमा की आवाज में हुआ सुपरहिट, आज भी हर लड़की की पहली पसंद

माधुरी दीक्षित का चुलबुला अंदाज और पूर्णिमा की आवाज ने इस गाने को 90s का सुपरहिट बना दिया था. तीन दशक बाद भी यह गीत लड़कियों की पसंद बना हुआ है और इसके बोल सुनते ही पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
माधुरी दीक्षित का 90s का यह गाना आज भी लड़कियों की पहली पसंद,

90 के दशक में बॉलीवुड में कई ऐसे गाने बने, जो वक्त के साथ पुराने तो हुए, लेकिन लोगों के दिलों से कभी नहीं उतरे. कुछ गानों की धुन ऐसी है कि आज भी बजते ही लोग थिरकने लगते हैं. ऐसा ही एक गाना है माधुरी दीक्षित का ‘चने के खेत में'. साल 1994 में आई फिल्म ‘अंजाम' के इस गाने में माधुरी का देसी अंदाज और शानदार डांस लोगों को खूब पसंद आया था. पूर्णिमा की आवाज में गाए इस गाने को आनंद-मिलिंद ने संगीत दिया था और इसके बोल समीर ने लिखे थे. आज भी यह गाना शादी-ब्याह और डांस कार्यक्रमों में खूब सुनाई देता है.

माधुरी के देसी अंदाज ने जीता दिल

‘चने के खेत में' गाने में माधुरी दीक्षित हरे रंग के लहंगे में नजर आई थीं. उनके डांस और चेहरे के भावों ने गाने को खास बना दिया. इस गाने की कोरियोग्राफी सरोज खान ने की थी. माधुरी ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरुआत में फिल्म के लिए कोई दूसरा गाना चुना गया था, लेकिन उन्हें और सरोज खान को वह पसंद नहीं आया. दोनों ने निर्देशक राहुल रवैल से बात की, जिसके बाद इस गाने को तैयार किया गया. माधुरी ने यह भी कहा था कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह गाना इतना लोकप्रिय हो जाएगा. आज भी डांस रियलिटी शो में इस गाने पर कलाकार परफॉर्म करते हैं.

क्या थी फिल्म ‘अंजाम' की कहानी?

22 अप्रैल 1994 को रिलीज हुई फिल्म ‘अंजाम' में माधुरी दीक्षित के साथ शाहरुख खान और दीपक तिजोरी नजर आए थे. फिल्म का निर्देशन राहुल रवैल ने किया था. कहानी शिवानी नाम की एयर होस्टेस की है, जिसकी जिंदगी विजय अग्निहोत्री नाम के एक अमीर आदमी के प्यार में पड़ने के बाद बदल जाती है. विजय का प्यार धीरे-धीरे जुनून में बदल जाता है. वह शिवानी को पाने के लिए उसकी जिंदगी बर्बाद कर देता है. इसके बाद शिवानी जेल जाती है और वहां से निकलकर विजय से बदला लेने का फैसला करती है.

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?

‘अंजाम' में शाहरुख खान ने पहली बार माधुरी दीक्षित के साथ काम किया था. फिल्म में शाहरुख ने नकारात्मक भूमिका निभाई थी. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, फिल्म ने भारत में करीब 4.98 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वहीं, इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉ कलेक्शन करीब 9.66 करोड़ रुपये रहा था. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन करने वाली फिल्म बताया गया था.

Advertisement

ये भी पढ़ें: रामायण में शामिल हुई सूफी-कव्वाली धुन, 15 साल पुरानी फिल्म के इस गाने से निकला राम-सीता विवाह का गाना, एआर रहमान पर उठे सवाल

फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता नहीं बन पाई, लेकिन इसके गाने आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं. ‘चने के खेत में' उन्हीं गानों में से एक है, जिसने माधुरी दीक्षित के देसी अंदाज को हमेशा के लिए यादगार बना दिया.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bihar MLC Election Result | Anant Singh की तैयारी, कैसे पड़ रहे Neeraj Kumar भारी?
Topics mentioned in this article
Madhuri Dixit
Anjaam
Shah Rukh Khan
Anjaam Movie
Entertainment

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं